फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Injured Yogesh said, tractor driver was driving recklessly

घायल योगेश बोला, लापरवाही से ड्राइविंग कर रहा था ट्रैक्टर चालक

Mon, 07 Feb 2022 01:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 07 Feb 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Injured Yogesh said, tractor driver was driving recklessly
रोहतक। भिवानी रोड पर लाहली के पास हुए सड़क हादसे में घायल योगेश की हालत खतरे से बाहर है। उसने बयान दिया है कि ट्रैक्टर चालक लापरवाही से ड्राइविंग कर रहा था, जिसके चलते कार गन्ने से भरी पिछली ट्रॉली से टकरा गई। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ लापरवाही से ड्राइविंग का केस दर्ज कर लिया, जो आंवल गांव का रहने वाला बताया गया है। उधर, पुलिस ने तीनों मृतकों के शव रविवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिए।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक बोहर निवासी योगेश ने दी शिकायत में बताया कि चुन्नीपुरा निवासी विवेक कौशिक के पास वह नौकरी करता था। शनिवार को विवेक, सोमबीर व पंकज के साथ भिवानी गया था। वापस आते समय रास्ते में पेट्रोल पंप के पास ट्रैक्टर चालक कार के आगे लापरवाही से ड्राइविंग कर रहा था। ट्रैक्टर के पीछे गन्ने से भरी दो ट्रॉली थी। न तो ट्रॉली पर इंडीकेटर लगा था और न ही लाल कपड़ा बांधा हुआ था। ट्रैक्टर के पीछे दो ट्रॉली लगातार झोले मार रही थी। जब वे ट्रॉली के पास पहुंचे तो ट्रैक्टर चालक ने अपनी साइड दबाकर अचानक ब्रेक मार दिए। असंतुलित होकर कार पिछली ट्रॉली के आगे आ गई। चालक विवेक ने कार के ब्रेक लिए, लेकिन कार ट्रॉली से जा टकराई। टक्कर में चारों गंभीर रूप से घायल हो गए। विवेक, सोमबीर व पंकज की मौके पर मौत हो गई, जबकि उसे पीजीआई में दाखिल करवाया गया।
विज्ञापन

मां व पत्नी को सुबह बताया, विवेक नहीं रहा
चुन्नीपुरा निवासी एक युवक के चाचा ने बताया कि उसे रविवार शाम छह बजे पता लग गया था कि विवेक कौशिक व उसके साथियों का लाहली के पास एक्सीडेंट हो गया है। एक घायल बोहर निवासी योगेश को पीजीआई में दाखिल करवाया गया है। जबकि विवेक, कृपाल नगर निवासी सोमबीर व ओल्ड आईटीआई के नजदीक सरकारी क्वार्टर निवासी पंकज की मौत हो गई है। तीनों शवों को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया गया था। विवेक की पत्नी व मां को शनिवार की रात हादसे से अवगत नहीं करवाया गया, ताकि रात को महिलाएं परेशान न हो। रविवार सुबह पूरे घटनाक्रम से अवगत करवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed