{"_id":"6a19f7d66a6cc81d8f0525b0","slug":"initiative-in-case-of-power-failure-you-will-get-instant-information-through-whatsapp-group-rohtak-news-c-17-roh1020-864132-2026-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहल : बत्ती गुल होने पर व्हाट्सएप ग्रुप से मिलेगी पल-पल की सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहल : बत्ती गुल होने पर व्हाट्सएप ग्रुप से मिलेगी पल-पल की सूचना
Sat, 30 May 2026 02:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sat, 30 May 2026 02:02 AM IST
विज्ञापन
29-रोहतक के बिजली सुविधा केंद्र पर कंप्लेंट अटेंड करते कर्मचारी। स्रोत : निगम
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। बार-बार बत्ती गुल होने से परेशान शहरवासियों को अब बिजली कट लगते ही आपके मोबाइल फोन पर तुरंत मैसेज आ जाएगा। बिजली निगम ने उपभोक्ताओं से सीधे जुड़ने के लिए 12 व्हाट्सएप ग्रुप बनाए हैं। इन ग्रुपों में फॉल्ट होने से लेकर समाधान तक की हर सूचना की जानकारी मिलेगी।
बिजली निगम ने शहर में बिजली शिकायतों को कम करने के लिए कदम उठाया है। बिजली निगम ने पांच सब डिवीजनों में 12 व्हाट्सएप ग्रुप तैयार किए हैं। बिजली सुविधा केंद्र की टीम की ओर से उपभोक्ताओं को उनके एरिया की सप्लाई से संबंधित सूचना देने के लिए सब व्हाट्सएप ग्रुप बनाए हैं।
इन ग्रुपों में बिजली सुविधा केंद्र की टीम जैसे ही कोई एरिया किसी कारणवश बंद होगा तो उसकी जानकारी इन व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से नागरिकों तक पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
कई बार 10 मिनट के लिए सप्लाई को चेंज किया जाता है तो उस समय भी उपभोक्ता सिर्फ 10 मिनट के अंदर ही शिकायतें दर्ज करवा देता है। व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए उपभोक्ताओं को सूचना मिलने के बाद न फोन करना पड़ेगा और न ही ऑनलाइन शिकायत करनी पड़ेगी।
बिजली सुविधा केंद्र के अनुसार, रोहतक सर्कल में उपभोक्ताओं के लिए 9354990204 व्हाट्सएप नंबर सक्रिय है। इसके माध्यम से उपभोक्ताओं लिंक साझा कर उस क्षेत्र के ग्रुप से जोड़ा जा रहा है।
-- -- -- -- --
क्षेत्र अनुसार बनाए गए ग्रुप
- सेक्टर कंप्लेंट सेंटर कंज्यूमर ग्रुप
- मॉडल टाउन कंप्लेंट सेंटर कंज्यूमर ग्रुप
- आईडीसी/हिसार रोड कंज्यूमर ग्रुप
- बाल भवन कंप्लेंट सेंटर कंज्यूमर ग्रुप
- भिवानी स्टैंड 212 कंप्लेंट सेंटर कंज्यूमर ग्रुप
- 212 कंप्लेंट सेंटर कंज्यूमर ग्रुप
- जनता कॉलोनी कंप्लेंट सेंटर कंज्यूमर ग्रुप
- खेड़ी साध/खरावड़/आईएमटी कंप्लेंट सेंटर कंज्यूमर ग्रुप
- खोखारा कोट कंप्लेंट सेंटर कंज्यूमर ग्रुप
- डीएलएफ कंप्लेंट सेंटर कंज्यूमर ग्रुप
- अस्थल बोहर कंप्लेंट सेंटर कंज्यूमर ग्रुप
- 9781 कंप्लेंट सेंटर कंज्यूमर ग्रुप
-- -- -- -- -
सब डिवीजन और कॉलोनियों के अनुसार उपभोक्ताओं को ग्रुपों में जोड़ा है। जैसे ही किसी क्षेत्र की लाइट जाती है तो शिकायत केंद्र से ग्रुप में मैसेज डाल देगा। समाधान होने तक बीच-बीच में अपडेट भी दी जाएगी। सही जानकारी मिलने से इस अंतराल में शिकायतों की संख्या कम होगी।
- रामिंद्र मलिक, कार्यकारी अभियंता, शहरी मंडल, बिजली निगम