{"_id":"69839378ca529b5c6f0948e6","slug":"information-was-provided-about-cancer-prevention-and-treatment-rohtak-news-c-199-1-sroh1009-148024-2026-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कैंसर से बचाव व उपचार के बारे में दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कैंसर से बचाव व उपचार के बारे में दी जानकारी
विज्ञापन
04जेएनडी29: विश्व कैंसर दिवस पर संस्कृति मॉडल महाविद्यालय में जागरूकता कार्यक्रम में मौजूद सीएम
- फोटो : अमेठी शहर स्थित सराफा दुकान पर खरीदारी करते लोग।
जींद। विश्व कैंसर दिवस पर संस्कृति मॉडल महाविद्यालय पांडू पिंडारा में एक व्यापक जन-जागरूकता कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों व आम नागरिकों को कैंसर के प्रति जागरूक करना, समय पर जांच और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना रहा।
सिविल सर्जन डॉ. सुमन कोहली ने कहा कि कैंसर आज वैश्विक स्तर पर एक बड़ी स्वास्थ्य चुनौती बन चुका है लेकिन समय रहते जांच और सही उपचार से इसे काफी हद तक नियंत्रित किया जा सकता है। आमजन को कैंसर के प्रारंभिक लक्षणों के प्रति सजग रहना चाहिए और किसी भी प्रकार की शंका होने पर चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।
डिप्टी सिविल सर्जन (एनसीडी) डॉ. विजेंद्र ढांडा ने बताया कि गैर-संचारी रोग (एनसीडी) कार्यक्रम के अंतर्गत जिले में नियमित रूप से कैंसर स्क्रीनिंग अभियान चलाए जा रहे हैं ताकि बीमारी की पहचान प्रारंभिक अवस्था में ही हो सके। कार्यक्रम में डीएमएस डॉ. भोला ने कहा कि कैंसर से बचाव के लिए तंबाकू सेवन और धूम्रपान से दूर रहना अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर डॉ. संजीत मांडी, डॉ. विशाल, डॉ. मनदीप मौजूद रहे।