{"_id":"678bf7d7a0067f166e0f2894","slug":"information-about-mushroom-production-given-to-trainees-rohtak-news-c-199-1-jnd1001-128613-2025-01-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: प्रशिक्षुओं को दी मशरूम उत्पादन की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: प्रशिक्षुओं को दी मशरूम उत्पादन की जानकारी
Sun, 19 Jan 2025 12:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 19 Jan 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
18जेएनडी21: खुम्ब की खेती के बारे में जानकारी देते हुए प्रशिक्षक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
नरवाना। पंजाब नेशनल बैंक कृषक प्रशिक्षण केंद्र सच्चा खेड़ा की ओर से शनिवार को मशरूम उत्पादन प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन किया गया। इसमें प्रशिक्षुओं को मशरूम उत्पादन की तकनीकी जानकारी दी गई।
इस अवसर पर डॉ. राकेश सागवान, डॉ. राकेश चुघ उपस्थित रहे। कृषि विशेषज्ञों ने बताया कि मशरूम उत्पादन कर मुनाफा के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि खुम्ब एक स्वास्थ्यवर्धक शाकाहारी खाद्य पदार्थ है। इसमे प्रोटीन, विटामिन, खनिज लवण प्रचुर मात्रा में तथा वसा कम मात्रा में पाए जाते है। हरियाणा में सफेद बटन खुम्ब (मशरूम) व्यावसायिक दृष्टि से सर्वाधिक उगाई जाती हैं। हरियाणा में बटन खुम्ब उगाने का उचित समय नवम्बर से फरवरी तक होता है। कार्यक्रम के अंत में प्रशिक्षणार्थियों को गांव नारायणगढ़ के मशरुम फार्म का भ्रमण करवाया गया और प्रशिक्षण प्रमाण पत्र वितरित किए।