फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Industrial power house filled with water, electricity supply disrupted for 6 hours, 11 localities faced problems

Rohtak News: इंडस्ट्रियल पावर हाउस में भरा पानी, 6 घंटे बाधित रही बिजली, 11 मोहल्लों में रही परेशानी

Sat, 30 Aug 2025 02:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 30 Aug 2025 02:35 AM IST
विज्ञापन
Industrial power house filled with water, electricity supply disrupted for 6 hours, 11 localities faced problems
फोटो नंबर-27नारनौल के ​शिवाजी नगर में भरे बरसात के पानी में से गुजरता दुपहिया वाहन व महिला। स - फोटो : संवाद
नारनौल। लगातार बारिश से जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली है वहीं परेशानियां भी पैदा हो रही हैं। नारनौल में शुक्रवार की सुबह तेज बारिश से इंडस्ट्रियल पावर हाउस में पानी भर गया जिससे 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। वहीं सड़कों पर जलभराव से आवागमन प्रभावित रहा।
विज्ञापन

इंडस्ट्रियल एरिया में सीवर लीक होने की समस्या बनी हुई है। बारिश के पानी की निकासी का उचित प्रबंध नहीं है। इसके चलते बारिश के चलते इंडस्ट्रियल पावर हाउस में तीन फुट तक पानी भर गया।
विज्ञापन

पानी को पंप सेट की मदद से बाहर निकाला गया, जिसमें करीब 6 घंटे तक का समय लगा। इससे मोहल्ला जमालपुर, मनु नगर, नई सराय, मिश्रवाड़ा, छोटा-बडा तालाब, भूप कॉलोनी, सलामपुरा, रामकरण दास कॉलोनी, श्याम कॉलोनी, सैनी धर्म कांटा और पंचमुखी हनुमान मंदिर की बिजली आपूर्ति करीब सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक बंद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने बताया कि बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण अनेक दैनिक कार्य प्रभावित रहे। वहीं लंबे समय तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने के कारण इन्वर्टर बैटरी भी जवाब दे गई।
लोगों ने बताया कि नल आने का समय भी सुबह 10 व 11 बजे के आस-पास रहता है, लेकिन बिजली नहीं होने के कारण नल भी नहीं आया।

जलभराव के कारण लोगों को हुई परेशानी :


बारिश के कारण होंडा चौक, पार्क गली, पुल बाजार, रेलवे रोड, मोहल्ला खड़खड़ी, महता चौक, स्टेडियम के पास और बहरोड रोड स्थित अंडरपास में जलभराव हो गया जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हुई। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हुई। वहीं बस स्टैंड, बाल भवन, बिजली निगम कार्यालय, उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक निवास में जल भराव की स्थिति बनी रही।



नारनौल में 65.5 एमएम हुई बारिश

शुक्रवार को नारनौल में 65.5, महेंद्रगढ़ में 75, अटेली में 60, नांगल चौधरी में 55 और सतनाली में बिखराव वाली बारिश दर्ज की गई। क्षेत्र में लगातार बारिश होने से सामान्य से कम तापमान पहुंच गया है। नारनौल में 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 8.6 कम रहा। वहीं न्यूनतम 25.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।



वर्जन :



इंडस्ट्रियल पावर हाउस में बारिश का पानी जमा हो गया था। पंप सेट की मदद से पावर हाउस से पानी बाहर निकाला गया। इस दौरान सुरक्षा के मद्देनजर बिजली आपूर्ति को बंद किया गया था। हमारा प्रयास है कि बिजली आपूर्ति सुचारू बनी रहे, इसलिए अलग-अलग शिफ्ट में कर्मचारी नियमित कार्य कर रहे हैं।-मोहम्मद अजहरूद्दीन, एसडीओ, बिजली निगम, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed