फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   India won the gold medal at the Youth Asian Kabaddi Championships, thanks to Rohtak players.

Rohtak News: रोहतक के खिलाड़ियों के दम पर यूथ एशियन कबड्डी में भारत ने जीता स्वर्ण

Sun, 26 Oct 2025 02:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 26 Oct 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
India won the gold medal at the Youth Asian Kabaddi Championships, thanks to Rohtak players.
27...यूथ एशियन कबड्डी प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक जीतने के बाद मौजूद भारत की टीम। स्रोत : परिजन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। यूथ एशियन कबड्डी प्रतियोगिता में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीता। इसमें रोहतक के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। फाइनल मैच में रोहतक के रेडर ईशांत ने 15 प्वाइंट लिए। वहीं कैचर हर्ष ने 6 प्वाइंट लिए। सेमीफाइनल में रेडर आदित्य ने 9 प्वाइंट लिए।
मुकाबला बहरीन में खेली गई। कोच प्रवीन राठी, कोच दिनेश, कोच रिंकू ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। हर्ष ने बताया कि उन्होंने 2018 में ताऊ के लड़के रोहित से प्रेरित होकर खेलना शुरू किया। गांव में कोच दिनेश दांगी फ्री में बच्चों को कबड्डी खिलाते थे। उन्होंने भी उनके पास खेलना शुरू किया। मां अंजू सिलाई करती हैं व पिता वेदपाल ट्रक चलाते थे।
विज्ञापन

वह फिलहाल कोच प्रवीन राठी के पास एमडीयू में अभ्यास करते हैं। गांव सांघी का निवासी आदित्य ने बताया कि उन्होंने 2020 में गांव में खेलते बच्चों से प्रेरित होकर खेलना शुरू किया। वह जिले के राजीव गांधी स्टेडियम में कोच दिनेश के पास अभ्यास करते हैं। पिता संदीप मत्स्य विभाग में नौकरी करते हैं और मां कविता गृहिणी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईशांत ने बताया कि उनके ताऊ जयभगवान कबड्डी खिलाते थे। 2015 में उन्हीं से प्रेरित होकर खेलना शुरू किया। पिता धर्मबीर किसान हैं व मां ऊषा गृहिणी हैं। 2024 में स्कूली नेशनल प्रतियोगिता में भाग लिया। 2025 खेलों इंडिया में स्वर्ण पदक जीता। वह लाखनमाजरा में कोच रिंकू के पास अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed