{"_id":"58e93e294f1c1b081a5b7096","slug":"in-the-short-term-course-mdu-backward-ku-and-gju-have-stunned","type":"story","status":"publish","title_hn":"शार्ट टर्म कोर्स में एमडीयू पिछडी, केयू और जीजेयू ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शार्ट टर्म कोर्स में एमडीयू पिछडी, केयू और जीजेयू ने मारी बाजी
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
Updated Sun, 09 Apr 2017 01:16 AM IST
विज्ञापन
एमडीयू में परीक्षा
- फोटो : file photo
‘ए’ ग्रेड यूनिवर्सिटी में टॉप पर रहने वाली एमडीयू (महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी) शार्ट टर्म कोर्स में पिछड़ गई। प्रदेश की केवल तीन यूनिवर्सिटी को शार्ट टर्म कोर्स आवंटित किए गए, जिसमें कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी, जीजेयू हिसार और सोनीपत की बीपीएस यूनिवर्सिटी शामिल है।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय की तरफ से शनिवार को देशभर की 66 यूनिवर्सिटी की सूची जानकारी की गई, जिन्हें शार्ट टर्म कोर्स दिए गए हैं। जीजेयू हिसार को एसआरसी के तहत इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, बायो एंड नैनो टेक्नोलॉजी और आईडीसी के तहत इनफोर्मेशन एंड कम्युनिकेशन ऑन टेक्नोलॉजी, इनवायरमेंट व हिस्ट्री एंड पॉलिटिकल साइंस के कोर्स दिए गए हैं।
कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी को एसआरसी के तहत अंग्रेजी, ट्रांसफोरमेशन, लाइब्रेरी एंड इनफोर्मेशन और आईडीसी के तहत साइंस (फिजिकल अप्लाइड एंड बायो) एंड इंजीनियरिंग और इनफोर्मेशन टेक्नोलॉजी के कोर्स आवंटित किए हैं। इसके अलावा बीपीएस यूनिवर्सिटी सोनीपत को एसआरसी के तहत फार्मास्टिकल साइंस, संस्कृत, बिजनेस मैनेजमेंट और आईडीसी के तहत इनवायरमेंटल स्टडीज, डिजास्टर मैनेजमेंट व ह्युमन राइट्स के कोर्स दिए गए हैं।
विज्ञापन
खास बात यह है कि यदि प्रदेश में यूनिवर्सिटी का जिक्र होता है तो सबसे पहले उपलब्धियों के मामले में एमडीयू का नाम आता है। पढ़ाई से लेकर खेलकूद की गतिविधियों में एमडीयू हमेशा टॉप पर रही है, लेकिन इसके बावजूद एमडीयू को यह कोर्स आवंटित ही नहीं किए गए हैं। हालांकि इन तीनों यूनिवर्सिटी में यह कोर्स शुरू होने के बाद विद्यार्थियों को काफी फायदा होगा।