{"_id":"6952d4a8fe7af039110fd97f","slug":"in-the-national-cycling-championship-pravesh-won-the-gold-medal-rohtak-news-c-17-roh1020-785559-2025-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: नेशनल साइकिलिंग चैंपियनशिप में प्रवेश ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: नेशनल साइकिलिंग चैंपियनशिप में प्रवेश ने जीता स्वर्ण पदक
विज्ञापन
34...प्रवेश अपने अभिभावकों के साथ। स्रोत : पिता
रोहतक। राजेंद्र नगर में रहने वाले खरहर निवासी प्रवेश ने नेशनल साइकिलिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक हासिल किया है। झारखंड के बोकारो में 15 से 20 दिसंबर को हुई साइकिलिंग चैंपियनशिप में देश के 19 राज्यों से कुल 190 खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस प्रतिस्पर्धा में प्रवेश ने 10 किलोमीटर रोड रेस में स्वर्ण पदक और 5 किलोमीटर रेस में रजत पदक जीता।
सुभाष ने बताया कि वर्ष 2022 में बेटे ने साइकिलिंग शुरू की थी। प्रवेश मॉर्निंग वॉक के दौरान बेहतर साइकिल चलाता था, तब से निरंतर साइकिलिंग कर रहा है। उन्होंने बताया कि 2024 में गुरुग्राम में आयोजित में स्टेट चैंपियनशिप में भी 10 किलोमीटर रोड रेस में स्वर्ण पदक व 5 किलोमीटर रेस में रजत पदक हासिल किया।
वहीं, 24 अक्तूबर 2025 को स्पेशल ओलंपिक्स हरियाणा स्टेट गेम्स में साइकिलिंग में स्वर्ण पदक हासिल किया है। उन्होंने बताया कि प्रवेश स्पेशल ओलंपिक्स प्रतियोगिता की तैयारी कर रहा है।