फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   In the name of opening a bank customer service center, a youth of Bihar was cheated of two and a half lakhs in Rohtak

बैंक ग्राहक सेवा केंद्र खोलने के नाम पर बिहार के युवक से रोहतक में पौने 2 लाख की ठगी

Wed, 17 Aug 2022 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 17 Aug 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
In the name of opening a bank customer service center, a youth of Bihar was cheated of two and a half lakhs in Rohtak
श्रीनगर कॉलोनी में परिवार के साथ किराये पर रह रहे बिहार के युवक से साइबर अपराधियों ने पौने दो लाख रुपये ठग लिए। इस संबंध में पीड़ित युवक बबलू ने साइबर थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

बबलू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह बिहार के अररिया जिले का रहने वाला है। कई साल से परिवार के साथ रोहतक की श्रीनगर कॉलोनी में रहता है। चार अगस्त को उसने बैंक ग्राहक सेवा केंद्र खोलने के लिए गूगल पर सर्च किया तो उसे जो वेबसाइट मिली, उसके ऊपर अपनी ई-मेल व मोबाइल नंबर डाला। एक व्यक्ति का उसके पास फोन आया और खुद को कोलकाता के डिजिटल बैंक का रिलेशनशिप मैनेजर हिमांशु आनंद बताया। बातचीत के बाद तय हुआ कि वह अपनी पत्नी नीतू के नाम से बैंक ग्राहक सेवा केंद्र (सीएसपी) खोलेगा। इसके बाद उससे पंजीकरण करवाया और केवाईसी फार्म भर दिया। इसके बाद उसकी पत्नी का पैन कार्ड व दूसरे कागजात लिए गए। 9 अगस्त को उसे एक ई-मेल मिली। पहले उससे पंजीकरण के नाम पर 4200 रुपये फीस मांगी गई। इसके बाद बहाने से अलग-अलग 1 लाख 76 हजार रुपये जमा करवा लिए गए। जब उससे जीएसटी के नाम पर पैसे मांगे गए तो उसे शक हुआ। उसने बैंक में जाकर पता किया तो उसे बताया गया कि उसके साथ ठगी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed