फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   In the hockey competition, Hisar stood first in Under-14 and 17 and Sonipat in Under-19

Rohtak News: हॉकी स्पर्धा में अंडर-14 और 17 में हिसार तो अंडर-19 में सोनीपत प्रथम

Sun, 15 Oct 2023 02:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 02:27 AM IST
विज्ञापन
In the hockey competition, Hisar stood first in Under-14 and 17 and Sonipat in Under-19
रोहतक।
विज्ञापन

शिक्षा विभाग की ओर से आयोजित 56वीं राज्यस्तरीय स्कूली खेल स्पर्धाओं के अंतिम दिन कड़े मुकाबले हुए। हॉकी के फाइनल मुकाबले राजीव गांधी खेल परिसर के एस्ट्रोटर्फ मैदान पर हुए। लड़कियों के अंडर-19 वर्ग की हॉकी स्पर्धा में साेनीपत जिला प्रथम, पानीपत द्वितीय व हिसार तृतीय रहा।
उपजिला शिक्षा अधिकारी जितेंद्र खत्री की देखरेख में लड़कियों की अंडर-17 हॉकी स्पर्धा में हिसार प्रथम, सोनीपत द्वितीय व रोहतक तृतीय और लड़कियों की अंडर-14 हॉकी स्पर्धा में हिसार प्रथम, सोनीपत द्वितीय व रोहतक तृतीय रहा। इन विजेताओं को जिला शिक्षा अधिकारी मंजीत मलिक ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दिलजीत सिंह ने भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

जाट स्कूल परिसर में कबड्डी व सॉफ्टबॉल के फाइनल मैच हुए। राजीव गांधी खेल परिसर में स्केटिंग स्पर्धाओं के मुकाबले देर शाम चले। इनमें खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। सहायक जिला शिक्षा अधिकारी (खेल) अनिल हुड्डा ने बताया कि स्पर्धाओं को सुचारु ढंग से आयोजन किया गया। देर शाम खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्केटिंग स्पर्धा में गुरुग्राम प्रथम, सोनीपत द्वितीय
राजीव गांधी खेल परिसर में हुई स्केटिंग स्पर्धा में गुरुग्राम प्रथम , सोनीपत द्वितीय व जींद तृतीय रहा। स्केटिंग में हर्षिता पंवार फरमाना ने रोहतक की ओर से खेलते हुए बेहतर खेल का प्रदर्शन किया और 1000 मीटर रेस में कांस्य पदक व 3000 मीटर में रजत पदक प्राप्त किया। साथ ही नेशनल के लिए भी हरियाणा की टीम में अपना स्थान पक्का किया। स्कूली स्केटिंग अंडर-14, 17 व 19 लड़के और लड़कियों की स्पर्धा के समापन समारोह में जिला शिक्षा अधिकारी व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी ने विजेताओं को सम्मानित किया। इस मौके पर सहायक जिला शिक्षा अधिकारी (खेल) अनिल हुड्डा, राकेश सिवाच, श्वेता तायल, सुशीला गुलिया, ओमपाल, अनूप राठी डीपीई अजीत सिंह, नितिन ग्रेवाल कोच, सुरेश राठी व अन्य मौजूद रहे।

खंड शिक्षा अधिकारी रंजना दलाल, रितु पंघाल, सुनीता, सुमन हुड्डा, सरिता, ओमपाल, अनूप, राजेश डीपीई, मनोज, पुष्पा, संदीप कौर, निरुपमा, रीता ने आयोजन में सहयोग दिया। इस मौके पर प्राचार्य अशोक नांदल, विजय शर्मा, राजेश नांदल, हर्ष मलिक, अनुज मलिक, वीरेंद्र तोमर समेत अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed