फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   In T-20 cricket, MDU defeated Jamia Millia Islamia by 5 wickets

Rohtak News: टी-20 क्रिकेट में एमडीयू ने जामिया मिलिया इस्लामिया को 5 विकेट से हराया

Mon, 08 Jan 2024 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
In T-20 cricket, MDU defeated Jamia Millia Islamia by 5 wickets
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। एमडीयू की एम्प्लाइज क्रिकेट टीम ने संत तुकडोजी महाराज यूनिवर्सिटी, नागपुर की ओर से आयोजित 19वें ऑल इंडिया वाइस चांसलर टी-20 क्रिकेट कप के फाइनल में जामिया मिलिया इस्लामिया, दिल्ली की टीम को 5 विकेट से हराया और ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। एमडीयू टीम के कप्तान राज ऑलराउंडर प्रदर्शन के चलते मैन ऑफ द मैच बने। एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह और कुलसचिव प्रो. गुलशन लाल तनेजा समेत समस्त एमडीयू समुदाय ने इस जीत की बधाई और शुभकामना दी।

फाइनल मैच में जामिया मिलिया इस्लामिया ने टॉस जीतते हुए पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। एमडीयू के गेंदबाजों पंकज नैन व राज ने पॉवर प्ले के ओवरों में कसी हुई गेंदबाजी की। पंकज नैन ने एक विकेट लिया। पावर प्ले के बाद स्पीनर दीपक कुमार ने एक व नरेंद्र शीलक ने दो विकेट लेकर मैच पर शिकंजा कसा। इसके बाद गेंदबाज रामबीर राणा ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट लिए और एमडीयू की सटीक गेंदबाजी के आगे जामिया की टीम 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 151 रन का स्कोर ही बना सकी।
विज्ञापन


152 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे एमडीयू के बल्लेबाजों ने सूझबूझ से बल्लेबाजी की। कप्तान राज ने 55 गेंदों में 10 चौकों व 2 छक्कों की मदद से 74 रनों की विजयी पारी खेलते हुए मैच एमडीयू के नाम किया। गौरव दूरेजा ने 37, डाॅ. विपिन सैनी ने 18 व दीपक कुमार ने 14 रन बनाए। ऋषि सैनी ने विजयी चौका लगाकर टीम को जीत दिलाई। एमडीयू ने 18.4 ओवर में 155 रन बनाते हुए यह मैच पांच विकेट से जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एमडीयू कुलपति प्रो. राजबीर सिंह, रजिस्ट्रार प्रो. गुलशन लाल तनेजा, डीन, एकेडमिक एफेयरस प्रो. एएस मान, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. रणदीप राणा, आईक्यूएसी निदेशक प्रो. बी. नरसिम्हन, वित्त अधिकारी मुकेश भट्ट, निदेशक युवा कल्याण डा. जगबीर राठी, निदेशक जनसंपर्क सुनित मुखर्जी, मडूटा प्रधान डा. विकास सिवाच, गैर शिक्षक कर्मचारी संघ प्रधान राजकुमार शर्मा, सहायक निदेशक युवा कल्याण डा. प्रताप राठी समेत समस्त एमडीयू समुदाय ने एमडीयू एम्प्लाइज क्रिकेट टीम को जीत की बधाई दी।

एमडीयू एम्प्लॉयज क्रिकेट टीम ने 2019 में कोल्हापुर में आयोजित 17वें ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी वाइस चांसलर टी-20 क्रिकेट कप का खिताब भी अपने नाम किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed