फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   In Roorkee, sister-in-law was hacked to death

रुड़की में भाभी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

Sat, 09 Apr 2022 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
In Roorkee, sister-in-law was hacked to death
रोहतक। जिले के रुड़की गांव में शुक्रवार शाम को घरेलू कलह के चलते देवर ने भाभी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। 21 वर्षीय अनीता यूपी के अलीगढ़ की रहने वाली थी और तीन साल पहले उसकी गांव में शादी हुई थी। उसका एक बच्चा भी है। पुलिस ने शव को पीजीआई के डेड हाउस में रखवाया है। परिजनों के बयान पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आईएमटी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कैलाशचंद ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब आठ बजे सूचना मिली कि रुड़की गांव में एक विवाहिता की कुल्हाड़ी मारकर हत्या की गई है। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। साथ ही फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉक्टर सरोज दहिया को बुलाया गया। मृतका के सिर में कुल्हाड़ी मारी गई थी। आरोप है कि कई दिन से घर में घरेलू विवाद चल रहा था। शुक्रवार शाम को फिर झगड़ा हो गया। पता चला है कि आरोपी ने अनीता के बेटे व भतीजी को ऊपर कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद नीचे आकर अनीता के सिर व गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार किया और मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

बाक्स
गर्भवती बताई जा रही विवाहिता
पुलिस को पता चला है कि अनीता का एक बेटा है। साथ ही वह गर्भवती भी थी। उसने अपनी बहन की 12 वर्षीय बेटी को देखभाल के लिए बुलाया हुआ था। वारदात के बाद से दोनों बच्चे काफी डरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन-
घरेलू कलह के चलते देवर ने भाभी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की है। मृतका अलीगढ़ की रहने वाली है, जिसका तीन साल पहले रोहतक के रुड़की गांव में विवाह हुआ था। उसका एक बेटा भी है। मायके वालों के बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इंस्पेक्टर कैलाश चंद, थाना प्रभारी आईएमटी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed