फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   In Ritauli village, mother and son were shot due to enmity

रिटौली गांव में मां-बेटे को रंजिश के चलते मारी थी गोली

Sun, 03 Oct 2021 02:12 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
In Ritauli village, mother and son were shot due to enmity
रिटौली गांव में शुक्रवार की रात मां-बेटे को पुरानी रंजिश के चलते गोली मारी गई। शनिवार को घायल युवक सुमित उर्फ काला ने शिवाजी कॉलोनी थाना पुलिस को बयान देकर यह आरोप लगाया। पुलिस ने पांच युवकों के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक रिटौली गांव निवासी सुमित (30) ने दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी है। वे दो भाई और दो बहनें हैं। वह सबसे छोटा है। करीब डेढ़ साल पहले उसके चाचा पर गांव के युवक हिमांशु उर्फ भाऊ ने गोली चलाई थी, जिसका केस अदालत में चल रहा है। अब भी चाचा के साथ अदालत में आता-जाता है। शुक्रवार को रात करीब आठ बजे घर के आंगन में बैठकर खाना खा रहा था। उसकी मां सावित्री देवी खाना बना रही थी। तभी बाइक पर तीन युवक आए। एक युवक बाहर बाइक पर बैठ गया, जबकि दो अंदर आ गए। एक युवक ने उसके ऊपर गोली चला दी, जो उसकी जांघ के पास लगी, जबकि दूसरे ने उसकी मां पर फायर कर दिया। गोली सिर को छूकर निकल गई। उसने हिमांशु को तो पहचान लिया, लेकिन दूसरे युवक का पता नहीं लग सका। इसके बाद शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

बोले-तू फिर अपने चाचा की पैरवी करेगा
सुमित ने पुलिस को बताया कि युवक जाते समय कह रहे थे, तू फिर अपने चाचा की पैरवी करेगा। इसके अलावा घर के आसपास दो युवक राहिल व सुंदर भी घूम रहे थे। उसे शक है कि दोनों ने उसकी मुखबिरी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
पुलिस ने घायल सुमित के बयान पर पांच युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जिसमें पुरानी रंजिश की बात सामने आ रही है। अभी किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
- इंस्पेक्टर बलवंत सिंह, थाना प्रभारी शिवाजी कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed