फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   In Mokhara, parents were injured by stabbing them with a knife

मोखरा में मां-बाप पर चाकू से वारकर किया घायल

Fri, 27 Aug 2021 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 12:50 AM IST
विज्ञापन
In Mokhara, parents were injured by stabbing them with a knife
मोखरा गांव में बुधवार की देर रात एक दिल दहला देने वाला घटनाक्रम सामने आया। रात पौने 10 बजे पाना छाज्याण में एक बेटे ने जमीन विवाद में अपनी पत्नी व साले के साथ मिलकर मां-बाप पर चाकू से वार करके घायल कर दिया। घायलों का इलाज पीजीआईएमएस रोहतक में चल रहा है। इस मामले में बहु अकबरपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी बेटे, बहू व आरोपी के साले सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में बलवान मलिक उर्फ बिल्लू निवासी मोखरा पाना छाज्याण ने बताया कि उसके चाचा बिजेंद्र की उम्र लगभग 70 साल व चाची फूलवंती 65 वर्ष की है। उनको एक बेटा व पांच बेटियां है। सभी शादीशुदा है।बुजुर्ग दंपती बेटे व बहू से अलग रहते हैं। आरोप है कि उनके बेटे विपुल का शाम 5 बजे अपने माता-पिता के साथ झगड़ा हो गया। उसके बाद देर रात बेटे ने अपनी पत्नी व साले तथा कुछ अन्य युवकों के साथ मिलकर बुजुर्ग दंपती को चाकू से वारकर घायल कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि पता चलने पर वह घटना स्थल पर पहुंचा। उस समय उसके चाचा बिजेंद्र व चाची फूलवंती दर्द से तड़प रहे थे। उन्हें इलाज के लिए रोहतक पीजीआई भर्ती कराया गया। जहां पर उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने शिकायतकर्ता के आधार पर बेटे विपुल, पुत्रवधू रमी, आरोपी के साले साहिल व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। घायल बिजेंद्र की हालत गंभीर बताई जा रही है जबकि फूलवंती खतरे से बाहर है।
विज्ञापन

जमीन न देने से नाराज थे पुत्र व पुत्रवधू
जानकारी के अनुसार बुजुर्ग दंपती ने अपनी जमीन अन्य को ठेके पर दे रखी है। उसी से परिवार में कलह रहती थी। इसी बात को लेकर बुधवार को भी झगड़ा हुआ। आरोपी का साला भी गांव में ही अपने जीजा के साथ हार्डवेयर की दुकान चलाता है।
विज्ञापन

मामले में विपुल उसकी पत्नी रमी, साला साहिल व कुछ अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। घायलों को इलाज के लिए पीजीआई में भर्ती कराया गया है।
- एसआई सत्यवान, थाना प्रभारी, बहु अकबरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed