{"_id":"6876b47f69ccfd25cc07163e","slug":"in-a-dispute-over-love-marriage-the-girls-brother-opened-fire-at-the-boys-house-rohtak-news-c-17-roh1020-691050-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: प्रेम विवाह के विवाद में लड़की के भाई ने लड़के के घर की फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: प्रेम विवाह के विवाद में लड़की के भाई ने लड़के के घर की फायरिंग
Wed, 16 Jul 2025 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Wed, 16 Jul 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
गांव खिड़वाली में फायरिंग के बाद गेट में लगी गोली। स्रोत: पाठक
रोहतक। प्रेम विवाह के बाद से चल रहे विवाद में सोमवार को लड़की के भाई ने दोस्त के साथ मिलकर लड़का पक्ष के घर पर गोली चला दी। फायरिंग में एक गोली दरवाजे व दूसरी गोली दीवार में जा लगी। फायरिंग के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग निकले। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है जबकि थाना प्रभारी फायरिंग की जानकारी से इन्कार कर रहे हैं।
खिड़वाली निवासी सुंदर उर्फ शरण ने सदर थाने में दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि वह दो भाई हैं। छोटे भाई सूरज ने एक साल पहले समर गोपालपुर निवासी अन्नु से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद से ही अन्नु का परिवार रंजिश रखने लगा है। सोमवार देर रात सुंदर उर्फ शरण ताऊ के बेटे सुनील के साथ मकान के चौबारे में सो रहा था।
इसी दौरान कुत्तों की आवाज सुनकर वह जाग गया। घर के बाहर देखा तो विनय व उसका दोस्त दरवाजे पर दिखे। विनय को देखकर उसने दरवाजा खोल दिया। विनय ने उस पर पिस्तौल तान दी। सुंदर ने उसे धक्का देकर दरवाजा बंद कर लिया। आरोपियों ने दरवाजा बंद होते देख उस पर गोली चला। गनीमत रही कि निशाना चूकने पर एक गोली दरवाजे व दूसरी गोली दीवार में लगी।
विज्ञापन
पहले भी दे चुके हैं जान से मारने की धमकी
सुंदर ने बताया कि सूरज के प्रेम विवाह के बाद अन्नु के परिजन पहले भी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे चुके हैं। इसकी शिकायत सूरज और अन्नु ने सदर थाना पुलिस को दी थी। दोनों पक्षों का थाने में फैसला भी हो गया था।
सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने कहा कि सदर थाना क्षेत्र में फायरिंग की घटना नहीं हुई है जबकि उसी थाने में केस दर्ज हो चुका है। घटना के बाद पुलिस का फायरिंग से इन्कार करना सवाल खड़े कर रहा है।