फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   IMT's dream will be fulfilled: Ram Bilas

आईएमटी का सपना होगा पूरा: रामबिलास

Tue, 01 Apr 2025 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 01 Apr 2025 11:38 PM IST
विज्ञापन
IMT's dream will be fulfilled: Ram Bilas
फोटो संख्या:-83 जयराम सदन महेंद्रगढ़ में सर्वजातीय महापंचायत को संबोधित करते पूर्व शिक्षा मंत्री
महेंद्रगढ़। विधानसभा क्षेत्र में हरियाणा में बनने वाली आईआईटी को लेकर पूर्व शिक्षा मंत्री के महेंद्रगढ़ आवास पर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व शिक्षामंत्री ने कहा कि आईएमटी खुडाना में उनका सपना अभी अधूरा है, इस सपने को पूरा करने के लिए भी वे अपने जीवन की बाजी लगा देंगे।
विज्ञापन

वरिष्ठ अधिवक्ता मदन सिंह शेखावत की अध्यक्षता में बैठक संपन्न हुई। पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि पाली व खुड़ाना गांव में 300 एकड़ आईआईटी के लिए जमीन उपलब्ध है। केंद्र सरकार द्वारा हरियाणा प्रदेश को एक आईआईटी देने का निर्णय लिया गया है। इस निर्णय के तहत महेंद्रगढ़ विधानसभा क्षेत्र के गांव पाली या खुडाना में आईआईटी की जगह सबसे उपयुक्त है।
विज्ञापन

उन्होंने सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह एंव विधायक कवंर सिंह से भी आईआईटी पाली व खुडाना में बनाने के लिए सहयोग करने का अनुरोध किया है। बैठक में 21 सदस्यीय कमेटी बनाने का निर्णय लिया गया। इस कमेटी में हर समाज के प्रतिनिधि को शामिल किया जाएगा। यह मांग केंद्र एवं प्रदेश सरकार तक पहुंचाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed