फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   IMT Blast: Investigation reaches Balliana village, 80 migrant workers questioned

आईएमटी ब्लास्ट : बलियाना गांव तक पहुंची जांच की आंच, 80 प्रवासी श्रमिकों से पूछताछ

Wed, 04 Aug 2021 01:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 04 Aug 2021 01:33 AM IST
विज्ञापन
IMT Blast: Investigation reaches Balliana village, 80 migrant workers questioned
जांच पड़ताल करते पुलिसकर्मी । संवाद
आईएमटी फेज 3 में चार दिन पहले हुए विस्फोट की जांच की आंच मंगलवार को बलियाना तक पहुंच गई। पुलिस ने बलियाना पहुंच कर मंगलवार को 80 से 85 श्रमिकों से पूछताछ की। जांच में पता चला कि जो श्रमिक नजदीक की औद्योगिक इकाइयों में काम करते हैं, उनमें से 20 से 25 श्रमिकों की ही फैक्टरी मालिकों ने पुलिस वेरिफिकेशन करवा रखी थी। पुलिस अब बलियाना के बाद नौनंद, कुलताना से लेकर सांपला एरिया के गांव में भी प्रवासी श्रमिकों की जांच पड़ताल करेगी। उधर, एसआईटी को लैब से फोरेंसिक जांच रिपोर्ट का इंतजार है। अधिकारियों का कहना है कि जांच रिपोर्ट कभी भी आ सकती है।
विज्ञापन

खरावड़ गांव निवासी राजकुमार ने आईएमटी थाने में केस दर्ज कराया था कि वह बिजली मिस्त्री का काम करता है। हर रोज की तरह साइकिल पर सैर करने आईएमटी के फेज 3 में गया था। सुबह वह हैंडपंप के पास पहुंचा तो वहां पहले से गांव निवासी सुभाष, गीतादत्त, गौतम व नरेश मौजूद थे। वे भी हर रोज सैर करने जाते हैं। उसने हैंडपंप के पास रखा पॉलिथीन उठा लिया। उठाते ही उसमें धमाका हो गया। धमाके से उसका चेहरा व हाथ जख्मी हो गया। साथ ही कपड़े भी फट गए। धमाके से दिल्ली व चंडीगढ़ तक सुरक्षा एजेंसियों के कान खड़े हो गए। अगले दिन एनआईए की पांच सदस्यीय टीम भी मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। हालांकि अभी तक जांच एजेंसियों के हाथ कुछ भी पुख्ता सुबूत नहीं लग सके हैं। आखिर विस्फोटक किसने व किस इरादे से रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed