{"_id":"5f89e9828ebc3e9b7a5bf64b","slug":"impact-of-toughness-in-fort-road-market-400-vehicles-in-parking-lot-rohtakcity-news-rtk578688842","type":"story","status":"publish","title_hn":"किला रोड बाजार में दिखा सख्ती का असर, पार्किंग में आए 400 वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किला रोड बाजार में दिखा सख्ती का असर, पार्किंग में आए 400 वाहन
विज्ञापन
रेलवे रोड पर लगाए गए बैरिकेट।
- फोटो : RohtakCity
रोहतक। त्योहारी सीजन में ट्रैफिक प्लान के पहले दिन शुक्रवार को पुलिस व निगम की सख्ती का असर दिखा। रेलवे रोड व किला रोड बाजार के दोनों तरफ पुलिस ने अवरोधक लगाकर वाहनों को अंदर जाने से रोका दिया। इसके चलते दोनों बाजार वाहन फ्री नजर आए। परिणाम यह हुआ कि जिस भगत सिंह पार्किंग में पहले हर रोज 70 से 80 वाहन ही पूरे दिन में खड़े होते थे, शुक्रवार को आंकड़ा 400 को पार कर दिया। हालांकि ठेकेदार का कहना है कि ज्यादातर वाहन महिला ग्राहकों ने खड़े किए। बाजार के मात्र 15 से 20 व्यापारी ही आए।
शनिवार से नवरात्र शुरू होने के साथ बाजारों में कोरोना काल के चलते गायब हुई रौनक दोबारा लौटने की उम्मीद है। इतना ही नहीं, कोरोना संक्रमण के डर के बीच लोग खुलकर बाजारों में पहुंचने लगे हैं। हर चौक व चौराहे पर आठ माह पहले जैसे हालात बनने लगे हैं। ऐसे में नवरात्रों के साथ ही बाजारों में ग्राहक खरीदारी करने पहुंच जाएंगे। ऐसे में व्यापारियों की मांग पर जिला प्रशासन ने शुक्रवार से एक ट्रैफिक प्लान लागू किया है।
----
सुबह किला रोड पर खड़े किए दोपहिया वाहन, दोपहर में पुलिस ने अवरोधक लगा हटवाए
हर रोज की तरह सुबह नौ बजे कई दुकानदारों ने बाजार के बीचोंबीच दोपहिया वाहन खड़े कर दिए। पुलिस ने दोपहर तक बाजार के दोनों तरफ अवरोधक लगाकर वाहनों के न केवल प्रवेश पर रोक लगा दी, बल्कि बाजार में खड़े वाहन हटवा दिए। शाम को एलओ नगर निगम की टीम ने भी बाजार का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
-----
पार्किंग से बाहर खड़े वाहन उठाएगा निगम, चार दोपहिया जब्त
उपायुक्त की तरफ से सख्त हिदायत दी गई हैं कि बाजारों में प्रशासन ने जो पार्किंग स्थल बनाए हैं, वहीं दोपहिया व चार पहिया वाहन खड़े होंगे। नो पार्किंग जोन में अगर वाहन खड़े मिले तो निगम जब्त करेगा। चार पहिया वाहनों को क्रेन से उठाया जाएगा, जबकि दोपहिया वाहन गाड़ी में लोड करके ले जाए जाएंगे। निगम की टीम ने शुक्रवार को भिवानी स्टैंड पर कार्रवाई करते हुए चार दोपहिया वाहन जब्त किए। साथ ही रेलवे रोड, किला रोड व दूसरे तंग बाजारों में व्यापारियों से अतिक्रमण न करने की सलाह दी।
---
महिला ग्राहकों के वाहन ग्राउंड फ्लोर पर खड़े करवाएं
शुक्रवार की दोपहर नगर निगम के एलओ सुरेंद्र गोयल व किला रोड चौकी पुलिस भगत सिंह पार्किंग में पहुंची और ठेकेदार को हिदायत दी कि महिला ग्राहकों के वाहन जहां तक संभव हो सके, ग्राउंड फ्लोर पर खड़े करवाएं। वहां पर किसी तरह की रेहड़ी नहीं लगनी चाहिए। साथ ही व्यापारियों व पुरुष ग्राहकों के वाहन अंडर ग्राउंड पार्किंग में खड़े करवाएं।
---
तीन व्यापारियों ने बनवाए पास, कुछ को 250 रुपये लग रहे ज्यादा
उधर, ठेकेदार ने बताया कि अब तक तीन व्यापारियों ने अपने वाहनों के 250 रुपये प्रति माह का पास बनवाया है। कुछ व्यापारी उनके पास आज आए थे और 100 से 150 रुपये प्रति माह में पास बनाने की मांग कर रहे थे। लेकिन उसने मना कर दिया। साफ कहा कि निगम ने 250 रुपये पास के लिए तय किए हैं। ऐसे में पैसे कम नहीं कर सकते।
---
गलियों में दोपहिया वाहन, लोग परेशान
उधर, बाजार से दोपहिया वाहन खड़े करने पर सख्ती के चलते किला रोड के कुछ व्यापारियों ने गलियों में अपने दोपहिया वाहन खड़े कर दिए। इससे गलियों के लोग परेशान हैं। उनका कहना है कि निगम व पुलिस प्रशासन गलियों से वाहनों का हटवाए।
.........
बाजारों में ट्रैफिक प्लान लागू हो गया है। किला रोड व रेलवे रोड के दोनों तरफ अवरोधक लगाकर पुलिस तैनात हो गई है। दूसरे बाजारों में भी वाहन खड़े करने पर पाबंदी है। ग्राहक व व्यापारी वहीं, वाहन खड़े करें जहां पार्किंग स्थल बनाए गए हैं। नहीं तो निगम की टीम वाहन उठाकर ले जाएगी। शुक्रवार को भिवानी स्टैंड से चार दोपहिया वाहन जब्त किए और बाजारों का निरीक्षण किया।
-सुरेंद्र गोयल, एलओ, नगर निगम।