फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Immunoglobulin for animal bites will now be available at the Civil Hospital.

Rohtak News: अब जानवरों के काटने पर नागरिक अस्पताल में मिलेगा इम्यूनोग्लोबिन

Thu, 18 Sep 2025 02:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 18 Sep 2025 02:23 AM IST
विज्ञापन
Immunoglobulin for animal bites will now be available at the Civil Hospital.
08 नागरिक अस्पताल रोहतक। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रोहतक। अब कुत्ते व अन्य जानवरों के काटने पर मरीजों को शहर के नागरिक अस्पताल में ही इम्यूनोग्लोबिन मिलेगा। इससे पहले इम्यूनोग्लोबिन के मरीजों को पीजीआई रेफर कर दिया जाता था। अब मरीजों को पीजीआई जाने से राहत मिलेगी।



पहले एक महीने में चार मरीज पीजीआई रेफर करने पड़ते थे। डॉ. दिनेश मलिक ने बताया कि इम्यूनोग्लोबिन का उपयोग गंभीर मामलों में किया जाता है। पहले यहां यह सुविधा नहीं थी।
विज्ञापन




पहले चरण में नागरिक अस्पताल में 25 इम्यूनोग्लोबिन डोज पहुंची हैं। इससे पहले रेबीज के मरीजों का केवल एआरवी से इलाज किया जाता था। अस्पताल में एआरवी प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है लेकिन इम्यूनोग्लोबिन मरीजों को महंगा पड़ता है। इसकी एक डोज लगभग 6000 रुपये की पड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गहरे घावों को देखते हुए मरीज को दिया जाता है इम्यूनोग्लोबिन



इसके विपरीत एंटी रेबीज टीका बाजार में अधिकतम 500 रुपये तक में मिल जाता है। सरकारी अस्पताल में तो यह 100 रुपये में लगता है। जानवर के काटने के बाद गहरे घावों को देखते हुए मरीज को इम्यूनोग्लोबिन दिया जाता है। यह मरीज को स्वस्थ होने में सहायता प्रदान करता है। इस वैक्सीन के लगने से शरीर में एंटीबॉडी तेजी से बनेगी और रेबीज फैलने का खतरा समाप्त हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed