फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Immense employment opportunities in sign language

Rohtak News: साइन लैंग्वेज में रोजगार के अपार अवसर

Wed, 15 May 2024 05:08 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 05:08 AM IST
विज्ञापन
Immense employment opportunities in sign language
साइन लैंग्वेज में रोजगार के अपार अवसर हैं। साइन लैंग्वेज सीखने के बाद शिक्षा, समाज सेवा क्षेत्र, सरकारी संस्थानों, कारपोरेट, हेल्थ, मेडिकल और कानून समेत अन्य क्षेत्रों में बेहतर कॅरिअर बनाया जा सकता है। यह कहना है महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह का। वे मंगलवार को सेंटर फॉर डिसएबिलिटी सेंटर में विद्यार्थियों से संवाद कर रहे थे।
विज्ञापन

कुलपति ने सेंटर फॉर डिसएबिलिटी सेंटर का दौरा कर वहां संचालित कक्षाओं में विद्यार्थियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में साइन लैंग्वेज की विशेष महता है। इसमें महारत हासिल कर देश के साथ विदेशों में भी रोजगार के सुनहरे अवसर मौजूद हैं। कुलपति ने साइन लैंग्वेज सीखने वाले विद्यार्थियों को भाषा पर पकड़ बनाने, हिंदी, अंग्रेजी के साथ अन्य भाषाओं को सीखने के लिए प्रेरित किया। संकेतों को समझने और समझाने में माहिर होना कॅरिअर के नए रास्ते खोल सकता है। सांकेतिक भाषा के जरिए इंटरप्रेटर बनकर मूक-बधिर आबादी को समाज की मुख्यधारा में शामिल करने की दिशा में अहम योगदान दिया जा सकता है।
विज्ञापन

सेंटर फॉर डिसएबिलिटी सेंटर की निदेशक डाॅ. प्रतिमा रंगा ने कुलपति को सीडीएस में संचालित पाठ्यक्रमों एवं भविष्य की योजनाओं की जानकारी दी। इस मौके पर पूर्व निदेशक सीडीएस प्रो. राधेश्याम, उपनिदेशक डाॅ. कपिल मल्होत्रा, सीडीओई निदेशक प्रो. नसीब सिंह गिल, प्राध्यापक डाॅ. योगेंद्र सिंह, पंकज नैन समेत सीडीएस के प्राध्यापक, स्टाफ कर्मी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed