फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   IGNOU's five engineering courses may start again after 12 years

Rohtak News: इग्नू के पांच इंजीनियरिंग पाठयक्रम 12 वर्ष बाद फिर हो सकते हैं शुरू

Sat, 05 Apr 2025 12:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 05 Apr 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
IGNOU's five engineering courses may start again after 12 years
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) के करीब 12 वर्ष पहले बंद हो चुके पांच इंजीनियरिंग पाठ्यक्रम दोबारा शुरू किए जा सकते हैं।
विज्ञापन

अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने ये कोर्स फिर शुरू करने की संभावनाएं तलाशने और मूल्यांकन के लिए विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रोफेसर नागेश्वर राव की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर दी है।
विज्ञापन

एआईसीटीई अध्यक्ष प्रोफेसर टीजी सीताराम ने बताया कि इग्नू के पांच पूर्व इंजीनियरिंग पाठ्यक्रमों को मिश्रित मोड (ऑनलाइन और ऑफलाइन) से दोबारा शुरू करने की योजना बनाई गई है। इसमें सिविल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा (सामान्य), कंप्यूटर विज्ञान और प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा (डीसीएसटी), मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा (डीएमई), बीटेक कार्यक्रम और इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी में डिप्लोमा शामिल है। तकनीकी शिक्षा में मिश्रित मोड महत्वपूर्ण है। इसमें छात्रों को सैद्धांतिक पाठ्यक्रम ऑनलाइन और व्यावहारिक प्रशिक्षण के लिए व्यक्तिगत सत्रों में भाग लेने की अनुमति मिलेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed