{"_id":"626c366db4fe343ac05e30e7","slug":"if-you-refuse-to-give-cigarettes-on-credit-then-attack-with-scissors-rohtakcity-news-rtk645263117","type":"story","status":"publish","title_hn":"उधार में सिगरेट देने से मना किया तो कैंची से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उधार में सिगरेट देने से मना किया तो कैंची से हमला
विज्ञापन
कसाई वाले चौक पर आपस में भिड़ते दुकानदार। विज्ञप्ति
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक। शहर के कसाई वाले चौक पर उधार में सिगरेट न देने पर दुकानदार आपस में भिड़ गए। आरोप है कि एक दुकानदार ने दूसरे पर हमला कर दिया। साथ ही उसके दोस्त ने पीड़ित के दोस्त पर कैंची से वार किया। दुकानदारों ने दो आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। चारों घायलों को अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक कसाई वाला चौक निवासी यश मदान ने दी शिकायत में बताया कि चौक पर पीएनबी के सामने उसकी कन्फेक्शनरी की दुकान है। वीरवार शाम करीब पांच बजे वह दुकान पर बैठा हुआ था। तभी पड़ोस का दुकानदार मंजीत उर्फ नेहरू आया और उधार में सिगरेट मांगने लगा। मना करने पर झगड़ा करने लगा। उसने उसे समझाकर बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी ने अपने दोस्त सुनील निवासी बाबरा मोहल्ला को बुला लिया। इसी बीच उसका दोस्त रिंकू आ गया। इसके बाद आरोपी मंजीत एक दुकान से कैंची उठाकर ले आया। रिंकू ने आरोपी से कैंची लेने का प्रयास किया, लेकिन उसने हाथ पर कैंची मारी। इसके बाद आरोपी सुनील आ गया। उसने मंजीत से कैंची लेकर रिंकू के पैर में मारी। इसके बाद भीड़ एकत्रित हो गई। भीड़ ने दोनों आरोपियों को पुलिस बुलाकर हवाले कर दिया। आरोपियों को भी चोटें आई हैं।
सिविल अस्पताल में उलझे दोनों पक्ष
शिकायतकर्ता दुकानदार यश मदान, उसके दोस्त रिंकू, आरोपी मंजीत व सुनील को घायल हालत में सिविल अस्पताल में दाखिल कराया गया, जहां चारों का मेडिकल करवाया गया। उस दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। यश मदान का आरोप है कि अब भी उन्हें धमकी मिल रही हैं।
विज्ञापन
वर्जन-
मामला दर्ज कर जांच पड़ताल कर रहे हैं। आरोपी नेहरू व मंजीत को भी चोटें लगी हैं। सीसीटीवी फुटेज भी निकालने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही कुछ वीडियो भी कब्जे ली गई हैं। जल्द मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह, थाना प्रभारी पुरानी सब्जी मंडी