{"_id":"687c02f348d16231c504590f","slug":"if-the-sanitation-workers-do-not-come-to-collect-garbage-from-your-house-complain-immediately-rohtak-news-c-17-roh1019-693561-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सफाईकर्मी घर से कचरा उठाने न आएं तो तत्काल करें शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सफाईकर्मी घर से कचरा उठाने न आएं तो तत्काल करें शिकायत
विज्ञापन
गंदगी फैलाने वाले दुकानदार का चालान करती नगर निगम की टीम। स्रोत: निगम
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। आपके घर से अगर सफाईकर्मी रोज कचरा उठाने समय पर न आएं तो तत्काल कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवाएं। फिर भी सुनवाई नहीं होती है तो स्वच्छता एप पर शिकायत करें। नगर निगम आयुक्त की तरफ से सफाई ब्रांच के अधिकारियों से लेकर ठेकेदार तक के खिलाफ कार्रवाई होगी। अगर सड़क पर कचरा खुले में फेंका तो खुद कचरा फेंकने वाले का चालान काटा जाएगा।
नगर निगम के आंकड़ों के मुताबिक, रोज शहर से 150 मीट्रिक टन से ज्यादा कचरा निकलता है। घर से उठाने के लिए निगम कचरा उठान शुल्क वसूलता है। इसके लिए निगम ने कचरा उठान से लेकर भिवानी रोड स्थित कचरा निस्तारण केंद्र तक ले जाने व निस्तारण तक का ठेका दिया हुआ है।
30 जून को पुरानी एजेंसी का ठेका पूरा हो चुका है। निगम ने 4 जुलाई को दूसरी एजेंसी को तीन माह के लिए ठेका दिया। एजेंसी अभी सही ढंग से कामकाज शुरू नहीं कर सकी है। ऐसे में व्यवस्था को सुधारने के लिए बाहर से नए वाहन मंगवाए गए हैं। साथ ही, अब वार्ड वाइज शिकायत नंबर जारी किए गए हैं ताकि सफाईकर्मी कचरा उठाने न आएं तो तत्काल शिकायत दर्ज करा दें।
विज्ञापन
पांच जोन में इन नंबरों पर करें शिकायत
जोन वार्ड शिकायत नंबर
1,5 1,2,3,4,5, 18,19,20,21,22 8053546803
2,3,4 6,7,8,9,10,11,12,13,14,15,16,17 9034716268
.......
एक सप्ताह में काटे गए चालान
14 जुलाई सनसिटी के बाहर कचरा डालने पर 75 हजार रुपये का चालान।
17 जुलाई डी-पार्क व मेडिकल मोड़ पर खुले में कचरा फेंकने पर 65 हजार रुपये का चालान।
19 जुलाई हुडा कॉम्प्लेक्स व डी पार्क पर खुले में कचरा डालने पर 2700 रुपये के चालान।
घरों से कचरा उठाया जा रहा है। पांचों जोन के नए शिकायत नंबर जारी किए गए हैं। अगर सफाईकर्मी कचरा उठाने न आएं तो दिए गए नंबरों पर तत्काल शिकायत दर्ज करवाएं। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। दूसरा, खुले में कचरा डालने वालों पर नजर रखी जा रही है। एक सप्ताह में डेढ़ लाख से ज्यादा के चालान किए गए हैं। आगे भी सख्ती जारी रहेगी।
- डाॅ. आनंद शर्मा, आयुक्त नगर निगम