फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   If the relationship was fixed, the girl was missing from the hostel, the woman who went to duty did not return

रिश्ता तय हुआ तो हॉस्टल से युवती लापता, ड्यूटी गई महिला नहीं लौटी

Sun, 13 Mar 2022 01:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 01:35 AM IST
विज्ञापन
If the relationship was fixed, the girl was missing from the hostel, the woman who went to duty did not return
रोहतक। रिश्ता तय होने के बाद गर्ल्स हॉस्टल से युवती के लापता होने का मामला सामने आया है। वहीं जिस युवक से उसका रिश्ता तय था उसके व्हाट्सएप पर किसी ने मैसेज भेजकर शादी न करने की बात कही है। उधर, विजय नगर से ड्यूटी पर गई महिला नहीं लौटी। इस संबंध में सिविल लाइन व शिवाजी कॉलोनी थाने में केस दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक एक व्यक्ति ने दी शिकायत में बताया कि उसकी 22 वर्षीय बेटी कॉलेज के अंदर कोर्स कर रही थी। साथ ही कॉलेज के हॉस्टल में ही रहती थी। दो दिन पहले उसने कॉल की तो बेटी कॉलेज के अंदर थी। माता-पिता डेढ़ बजे उससे मिलने कॉलेज में आए तो वह नहीं मिली। मोबाइल भी बंद आ रहा है। हॉस्टल में पता किया तो दूसरी छात्राओं ने बताया कि वह पढ़ने की कहकर गई थी। परिजनों ने युवती को कई जगह तलाश किया, लेकिन नहीं पता लग रहा है। इतना ही नहीं, पिता ने पुलिस को यह भी बताया कि उसकी बेटी का रिश्ता तय हो चुका है। जिस युवक के साथ रिश्ता तय हुआ था, उसके पास व्हाट्सएप पर मैसेज आया कि शादी से मना कर दे। दो-चार मिस कॉल भी आई थी। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर युवती की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ड्यूटी पर गई महिला नहीं लौटी
उधर, विजय नगर में किराये पर रह रहे एक युवक ने शिवाजी कॉलोनी थाने में शिकायत दी है कि उसकी 35 वर्षीय पत्नी हिसार रोड पर एक कंपनी में काम करती है। शुक्रवार सुबह ड्यूटी पर गई थी, लेकिन शाम तक वापस नहीं लौटी। उसे कई जगह तलाश कर चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed