फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   If the corporation's team stopped illegal mining, then indecency

निगम की टीम ने अवैध खनन करने से रोका तो की अभद्रता

Thu, 07 Jul 2022 02:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jul 2022 02:06 AM IST
विज्ञापन
If the corporation's team stopped illegal mining, then indecency
सुनारिया में जमीन के खनन के मामले में मौके पर पहुंची नगर निगम की टीम। विज्ञप्ति
रोहतक। सुनारिया रोड स्थित नगर निगम की जमीन पर बने मिट्टी के टीलों से माफियाओं ने 200 से ज्यादा डंपर का खनन कर लिया। बुधवार को मौके पर पहुंची निगम की टीम ने रोका तो खनन माफियाओं ने अभद्रता कर डाली। सूचना मिलने पर निगम के तहसीलदार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे तो चालक वाहनों को लेकर भाग निकले। इस मामले की लिखित शिकायत शिवाजी नगर थाना पुलिस से की गई है।
विज्ञापन

नगर निगम के तहसीलदार शिव कुमार ने बताया कि सुनारिया रोड पर नगर निगम की जमीन है, जिस पर बड़े-बड़े मिट्टी के टीले बने हुए हैं। इन टीलों से बड़े स्तर पर माफिया खनन कर रहे थे, जिसकी सूचना मिलने पर निगम की टीम मौके पर पहुंची। यहां कुछ लोग जेसीबी से खुदाई करके मिट्टी डंपर आदि वाहनों में भर रहे थे। जब टीम ने उन्हें खनन करने से रोका तो उन्होंने अभद्रता कर डाली। माहौल की नजाकत भांपकर टीम मौके से हटकर थोड़ी दूरी पर चली गई और फिर उच्चाधिकारियों को सूचना दी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तहसीलदार शिवाजी नगर थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। इसकी भनक लगते ही खनन करने वाले वाहनों को लेकर भाग गए। लेकिन वहां पहले से मौजूद निगम की टीम ने खनन करने वाले वाहनों की वीडियोग्राफी की। इसके बाद तहसीलदार पुलिस के साथ थाने पर पहुंचे, जहां पूरे मामले की लिखित शिकायत करते हुए वीडियोग्राफी और फोटो साक्ष्य के रूप में उपलब्ध कराए।
विज्ञापन

तहसीलदार शिव कुमार ने बताया कि निगम की जमीन से माफियाओं ने 200 से ज्यादा डंपर मिट्टी का खनन कर लिया है। मिट्टी के टीले पूरी तरह से खत्म करके समतल मैदान कर दिया है। इस मामले की पुलिस से शिकायत कर दी गई है। वहीं, निगम आयुक्त डॉ. नरहरि बांगड़ ने बताया कि निगम की जमीन से खनन माफियाओं ने बड़े स्तर पर मिट्टी का खनन किया है, जिसको लेकर कानूनी कार्रवाई के आदेश कर दिए हैं। खनन में शामिल कई वाहनों के फोटो मय नंबर पुलिस को उपलब्ध करवा दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed