फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   if resrvation given to jats, where goes other casts

जाटों को आरक्षण दिया तो कहां जाएंगी दूसरी जाति, क्या उपद्रवियों को आरक्षण देंगे

Thu, 03 Mar 2016 01:28 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला,रोहतक Updated Thu, 03 Mar 2016 01:28 AM IST
विज्ञापन
if resrvation given to jats, where goes other casts

‘जब लगा था तीर तब इतना दर्द न हुआ गालिब, जख्म का अहसास तब हुआ जब कमान देखी अपनों के हाथों में’। पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता कैप्टन अजय यादव बुधवार शाम को शहर में दंगा पीड़ितों को मरहम लगाने पहुंचे। शायरी की इन पंक्तियों से उन्होंने भाजपा और इनेलो पर निशाना साधा।

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भी अमित शाह का फार्मूला लागू किया गया है। जाट और गैर जाट को भिड़ा दिया गया। पूर्व मंत्री ने भाजपा सरकार को फेल बताते हुए कहा कि इनके विधायक ही कह रहे हैं कि साजिश हुई है। यदि जाटों को आरक्षण देना है तो संसद में संवैधानिक संशोधन होना चाहिए।                                                                                                                                   अकेले जाटों का आरक्षण देने से अन्य जातियां कहां जाएंगी। इसके लिए राष्ट्रीय स्तर पर काम करने की जरूरत है। गृह मंत्री कह रहे हैं कि वे आरक्षण देंगे, तो क्या वे रेल की पटरी पर बैठने या तोड़फोड़ और आगजनी करने वालों को देंगे। आरक्षण सबको मिलना चाहिए।

विज्ञापन

आर्थिक आधार पर 20 फीसदी के लिए संवैधानिक संशोधन किया जाना चाहिए। 27 और 20 फीसदी में तो मतलब ही नहीं बनता। बाकी जातियों ने क्या भैंस को हाथ लगा रखा है। ये तरीका गलत है और परिपाटी भी गलत है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व मंत्री ने कहा कि सेना को भेजा गया तो हाथ बांध कर। धारा 144, कर्फ्यू व सेना तक का मजाक बना कर लोगों के दिल से भय निकाल दिया गया है। पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के राजनीतिक सलाहकार प्रोफेसर विरेंद्र सिंह के विवादित ऑडियो टेप उन्होंने कहा कि अपराधी की न जाति होती है और न ही पार्टी।


सरकार प्रमाणित कर दे कि प्रोफेसर की दंगों में संलिप्ता है तो वे खुद पार्टी आलाकमान से कहेंगे कि उन्हें पार्टी से बाहर निकाल दिया जाए। प्रोफेसर को सामने आना चाहिए और उन्हें सत्य को प्रमाणित करना चाहिए। एक आदमी के पीछे सब पर धब्बा लग रहा है। पार्टी आलाकमान को भी हर उस जगह जाना चाहिए, जहां लोगों का नुकसान हुआ है।

 

उपद्रवियों से ही वसूलो हर्जाना

पावर हाउस स्थित आरएन मॉल को उपद्रवियों ने पूरी तरह से राख कर दिया। मॉल में पहुंचे यादव ने कहा कि इनेलो भी दूध की धुली नहीं है, उन्होंने भी जमकर तांडव मचाया है। यदि पीड़ितों को सही न्याय नहीं मिलता तो वे सड़क पर आएंगे।


सरकार को जांच की समय सीमा निर्धारित करनी चाहिए। 100 फीसदी मुआवजा उनको दिया जाना चाहिए, जिनका नुकसान हुआ है। यह हर्जाना भी सीसीटीवी फुटेज के हिसाब से उपद्रव करने वालों से वसूला जाना चाहिए। क्योंकि सरकार अपनी जेब से कुछ नहीं दे रही, यह बाद में हमसे ही वसूल किया जाएगा।


यदि दंगे में कोई निर्दोष मारा गया तो उसे मुआवजा मिलना चाहिए। उन्होंने प्रदेश की स्थिति पर कहा कि हंगामा कोई करे और आंसू गैस के गोले किसी पर छोड़ जाएं, यह गलत हुआ है। समाज में खोदी गई खाई को अब परमात्मा ही दूर करेगा।


उन्होंने मांग की है कि उपद्रव करने वाले बख्शे नहीं जाने चाहिए चाहे वे कोई भी हों। इसकी जांच सुप्रीम कोर्ट के सीटिंग जज से कराई जानी चाहिए।


हाथ में लाल धागा और गाल पर था गुलाल

पूर्व मंत्री ने कहा कि उपद्रवियों ने चयनित करके लोगों को निशाना बनाया है। हांसी में उपद्रवियों के एक हाथ में लाल धागा और गाल पर गुलाल क्यों था। यह पूर्व नियोजित था कि दंगे के दौरान वे सभी अपने लोगों को पहचान सकें।


हांसी में सैनी गुजर व अहीर सैनी ने मिलकर उपद्रवियों को रोका, इससे अधिक नुकसान नहीं हुआ। ओबीसी ब्रिगेड के नाम पर क्या था। जातिगत आधार पर भड़काने वाले नेताओं ने समाज में खासी आग लगाई। हांसी भी छावनी बन गया था, खूब तांडव हुआ। इसमें पुलिस अधिकारियों का हाथ था।


रणधीर सिंह कापडीवास भाजपा नेता स्वयं मानते हैं कि तख्ता पलट की साजिश थी। यदि समय पर हांसी में सेना आ जाती तो नुकसान से बचा जा सकता था। हवा सिंह सांगवान व यशपाल मलिक पर देश द्रोह का मामला दर्ज होना चाहिए। सूबे में इस आंदोलन के दौरान आठ जिले बुरी तरह जले हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed