{"_id":"66688962be35534d4609c813","slug":"if-mobile-phone-is-lost-then-complain-on-ceir-rohtak-news-c-17-roh1020-441329-2024-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मोबाइल फोन गुम हो तो सीईआईआर पर करें शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मोबाइल फोन गुम हो तो सीईआईआर पर करें शिकायत
Tue, 11 Jun 2024 10:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 11 Jun 2024 10:59 PM IST
विज्ञापन
रोहतक। अगर आपका मोबाइल फोन कहीं खो गया या फिर चोरी हो गया है तो घर बैठे ही सीईआईआर (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल पर इसकी ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकते हैं। पोर्टल से मोबाइल को ब्लाक कर दिया जाएगा और इससे डाटा का गलत प्रयोग रोका जा सकेगा। यह सेवा पहले से है, लेकिन इसका लाभ कम लोग ही ले पा रहे हैं।
अब रोहतक पुलिस ने मोबाइल फोन गुम होने वाले लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है, जबकि हर समय पोर्टल पर मोबाइल समेत अन्य सामान जो गुम हुआ हो, उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई जा सकेगी। हालांकि चोरी हुए और लूटे गए मोबाइल की थाने में ही रिपोर्ट दर्ज करानी चाहिए।दोपहिया वाहनों पर चलते हुए, जेब अथवा महिलाओं के पर्स से मोबाइल गिर जाता है। ऐसे में लोग सामान्य तौर पर मोबाइल की गुमशुदगी दर्ज कराकर नया सिम लेकर नंबर को चालू करा दिया जाता है। मगर कुछ मोबाइलों के फोटो और अन्य जानकारियों का गलत प्रयोग कर लिया गया। इनमें महिलाओं के फोटो का भी गलत इस्तेमाल करने की घटनाएं सामने आई हैं। इन समस्याओं को रोकने के लिए रोहतक पुलिस ने एक सीईआईआर (https://www.ceir.gov.in) वेब पोर्टल लॉन्च किया। इसके माध्यम से लोग घर बैठे न सिर्फ गुमशुदगी दर्ज करा सकते हैं, बल्कि इससे पूरा मोबाइल फोन ब्लाॅक कर दिया जाता है और उसके फोटो या अन्य सामग्री को किसी दूसरी जगह भेजा नहीं जा सकता है। यदि इस पोर्टल पर शिकायत दर्ज नहीं कराई जाती है तो लोगों के गुम हुए मोबाइल फोन का आसानी से गलत प्रयोग किया जा सकता है।
इसी तरह पुलिस ने हर समय पोर्टल तैयार किया है। जिस पर घर बैठे ही अपनी लॉगिन आईडी बनाकर (http://harsamay.gov.in) हर समय पोर्टल पर मोबाइल की गुमशुदगी दर्ज करा सकते हैं। हालांकि इस पोर्टल के अलावा आमजन हर समय पोर्टल पर अन्य सामानों की गुमशुदगी भी दर्ज करा सकते है। जिसके लिए थाने जाने की जरूरत नहीं होती है और पुलिस इस पर काम करते हुए गुम हुए मोबाइल फोन को तलाश करने में जुट जाती है। इसके लिए अब पुलिस अधिकारियों ने थानास्तर पर पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारी दी है कि वह लोगों को इसके लिए जागरूक करें।
विज्ञापन
22 लोगों को पिछले सप्ताह लौटाए गए मोबाइल फोन
जिन लोगों के मोबाइल फोन गिरने के कारण गुम हो गए थे, ऐसे 22 लोगों को पुलिस मुख्यालय बुलाया गया। इन सभी को खोए मोबाइल फोन तलाश करके लौटाया गया है।
क्या कहते हैं अधिकारी
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार ने बताया कि गुम हुए मोबाइल का आईएमईआई नंबर, उसकी कंपनी का नाम, मॉडल नंबर और मोबाइल फोन का बिल आदि अपलोड करना होगा। इसके अलावा कहां से गुम हुआ है उस दिन, थाना, जिला आदि की जानकारी देनी होगी। इसके बाद जिस व्यक्ति का मोबाइल फोन गुम हुआ है, उसका नाम, पता, आईडी (आधार कार्ड/वोटर कार्ड), ई-मेल आईडी आदि भरना होगा। लोगों को जागरूक करने के लिए थानास्तर पर पुलिसकर्मियों को जिम्मेदारी दी गई है।