फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   If demands are not met, clerk will go to Panchkula on 28th

Rohtak News: मांगें नहीं मानी तो 28 को पंचकूला जाएंगे लिपिक

Mon, 22 Jul 2024 06:23 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jul 2024 06:23 AM IST
विज्ञापन
If demands are not met, clerk will go to Panchkula on 28th
21सीटीके24....सोनीपत रोड मानसरोवर पार्क के पास ​स्थित कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत करते लिप
रोहतक। 27 जुलाई तक सरकार लिपिक वर्ग की मांगें नहीं मानती तो 28 को समस्त लिपिक वर्ग पंचकूला कूच करेगा। यह कहना है क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी के राज्य प्रधान बलजीत जून का। वे रविवार को मानसरोवर पार्क के सामने अपने कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शनिवार को सभी जिला प्रधान व लिपिकों की करनाल से शुरू हुई पदयात्रा रविवार को कुरुक्षेत्र पहुंची। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री से मिलने के लिए प्रशासन से अनुमति मांगी। पहले प्रशासन ने नाम मांगे फिर लिपिकों को गिरफ्तार कर लिया। इसकी राज्य प्रधान ने कड़ी निंदा कर कहा कि प्रशासन ने महिला क्लर्कों के साथ भद्दा व्यवहार किया। सरकार तानाशाही पर आ गई है। उन्होंने कहा कि महंगाई के दौर में भी लिपिक वर्ग उसी पे स्केल पर कार्य कर रहा है, जो राज्य के गठन के समय था। अन्य वर्गों का स्केल सरकार ने बढ़ा दिया है। लिपिकीय वर्ग की जायज मांगों पर सरकार गंभीर नहीं है। क्लर्क वोट फॉर 35400 की मुहिम चलाएंगे व हड़ताल जैसे कदम उठाएंगे। इस मौके पर राज्य प्रधान बलजीत, राज्य उपप्रधान सतीश ढाका, महिला विंग की प्रधान जया यादव, जिला रोहतक के प्रधान संदीप दांगी व सभी जिलों के प्रधान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed