फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Identification parade in front of the judge of the accused of killing the youth

Rohtak News: युवक की हत्या के आरोपी की जज के सामने जेल में शिनाख्त परेड

Sat, 29 Jul 2023 02:25 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jul 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
Identification parade in front of the judge of the accused of killing the youth
रोहतक। दो माह पहले डेयरी मोहल्ले में शादी समारोह के दौरान युवक इशांत की हत्या के आरोप में पुलिस ने फतेहपुरी कॉलोनी निवासी अभिषेक उर्फ कैरी को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को जिला जेल में जज के सामने आरोपी की शिनाख्त परेड करवाई गई। अदालत ने आरोपी को न्यायिक हिरासत के चलते जेल भेज दिया। अब पुलिस आरोपी को रिमांड पर लेने के लिए अर्जी लगाएगी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर सतपाल सिंह ने बताया कि डेयरी मोहल्ला निवासी डिंपल ने शिकायत दी थी कि मोहल्ले की जाट धर्मशाला में 26 मई की रात को शादी समारोह चल रहा था। रात करीब डेढ़ बजे ज्यादातर कार्यक्रम खत्म हो चुका था। वह अपने चचेरे भाई इशांत व तरुण के साथ धर्मशाला के बाहर खड़ा था। तभी दो बाइक पर सवार होकर पांच युवक आए और शराब पीने के लिए अंदर जाने लगे। इशांत, तरुण व डिंपल ने युवकों को अंदर जाने से रोका तो युवक गाली-गलौज करने लगे। इस बात को लेकर झगड़ा हो गया। आरोपियों ने ईशांत व तरुण पर चाकू से हमला कर दिया। घायलों को पीजीआई ले जाया गया, जहां इशांत की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या व हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी चिराग, आशीष उर्फ आशु, विशाल व प्रवेश को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि आशीष उर्फ कैरी फरार चल रहा था। उसे गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां शिनाख्त परेड की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed