फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Ice cream seller beaten up at Gohana airport, dragged on the road

गोहाना अड्डे पर आइसक्रीम विक्रेता को पीटा, सड़क पर घसीटा

Sun, 15 Aug 2021 02:35 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 15 Aug 2021 02:35 AM IST
विज्ञापन
Ice cream seller beaten up at Gohana airport, dragged on the road
रोहतक। गोहाना अड्डे पर एक आइसक्रीम विक्रेता को कार में न बैठने पर जमकर पीटा। साथ ही जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार हो गए। पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस ने खेड़ी साध निवासी संदीप सिंधु व उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक सैनीपुरा निवासी मोनू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी गोहाना अड्डे पर आइसक्रीम की दुकान है। दोपहर करीब 12 बजे अपनी दुकान पर अपनी लेबर के साथ काम कर रहा था। खेड़ी साध निवासी संदीप सिंधु आया। सिंधु के साथ उसके भाई सोनू का पैैसे का लेनदेन था। संदीप ने उससे कहा कि आ गाड़ी में बैठते हैं। तुमसे कोई बात करनी है। मोनू ने यह कहते ही मना कर दिया कि अभी काम का समय है। बाद में आऊंगा। इतना कहते ही संदीप गुस्से में आ गया और मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। उसके साथ आये लड़कों ने भी मोनू को लात व घूंसे मारे। तभी संदीप ने डंडे से उसके हाथ पर वार किया। तीनों युवक उसे घसीटते हुए सड़क पर ले आए और जमकर पीटा। भीड़ एकत्रित होने पर आरोपी मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed