फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Hydrogen train: A major step towards a developed India : Usha Priyadarshi

विकसित भारत की दिशा में बड़ा कदम हाइड्रोजन ट्रेन : उषा प्रियदर्शी

Sat, 18 Jul 2026 02:58 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 18 Jul 2026 02:58 AM IST
विज्ञापन
Hydrogen train: A major step towards a developed India : Usha Priyadarshi
परिवार को चाबी सौंपते हुए पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर व जिला अध्यक्ष
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जींद में आयोजित कार्यक्रम का शुक्रवार को महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के टैगोर ऑडिटोरियम में एलईडी के माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया। जिलास्तरीय कार्यक्रम में रोहतक के लोग भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जींद रेलवे स्टेशन से देश की प्रथम हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने ऐतिहासिक पलोें के साक्षी बने।
यहां से प्रदेश की जनता को लगभग 14,700 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दी गई। राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन उषा प्रियदर्शी मुख्य अतिथि रहीं।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि एवं राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष उषा प्रियदर्शी ने कहा कि यह ट्रेन नहीं बल्कि विकसित भारत, हरित ऊर्जा और आधुनिक भारत की दिशा में बड़ा कदम है। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में जींद से देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना गर्व का विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हरियाणा को लगातार बड़ी विकास परियोजनाओं का लाभ मिल रहा है। उन्होंने कहा कि समाज से महिलाओं के प्रति सम्मानजनक व्यवहार अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि सशक्त महिला ही सशक्त परिवार और सशक्त राष्ट्र का आधार है।
हाइड्रोजन ट्रेन हरित ऊर्जा की दिशा में देश की बड़ी : पूर्व मंत्री
प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत ने वर्ष 2014 के बाद विकास, सुशासन और राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित किए हैं। हाइड्रोजन ट्रेन हरित ऊर्जा की दिशा में भारत की बड़ी उपलब्धि है। इससे भविष्य में डीजल एवं पेट्रोल पर निर्भरता कम होगी।

प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर है : मेयर
कार्यक्रम संयोजक एवं मेयर रामअवतार वाल्मीकि ने कहा कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश में निरंतर ऐतिहासिक विकास कार्य हो रहे हैं। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान की शुरुआत भी की। अब देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ भी हरियाणा से होना राज्य के लिए गर्व की बात है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरियाणा वासियों को दी बड़ी सौगात : चेयरपर्सन
जिला परिषद चेयरपर्सन मंजू हुड्डा ने कहा कि प्रधानमंत्री का हरियाणा को लगभग 14,700 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात देना प्रदेश के विकास को नई गति देगा। एशिया की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का हरियाणा से संचालन होना प्रदेश के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि है।

परिवार को चाबी सौंपते हुए पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर व जिला अध्यक्ष

परिवार को चाबी सौंपते हुए पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर व जिला अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed