फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   HTET: 8997 candidates appeared in two sessions at 23 centers in the district, 741 were absent

एचटेट : जिले में 23 केंद्रों पर दो सत्रों में 8997 उम्मीदवारों ने दी परीक्षा, 741 अनुपस्थित रहे

Mon, 04 Jan 2021 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 12:05 AM IST
विज्ञापन
HTET: 8997 candidates appeared in two sessions at 23 centers in the district, 741 were absent
रविवार को छोटूराम लॉ कालेज में एचटेट की परीक्षा देने के लिए कतार में लगे परीक्षार्थी। अमर उजाला - फोटो : RohtakCity
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की ओर से आयोजित टीजीटी लेवल प्रथम व द्वितीय की परीक्षा रविवार को शांतिपूर्वक ढंग से संपन्न हुई। जिले के 23 परीक्षा केंद्रों पर दो सत्रों में 8997 उम्मीदवारों ने एचटेट परीक्षा दी। इनमें से 741 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे। परीक्षा की निष्पक्षता को लेकर प्रशासनिक टीम दिन भर चौकस रही। पुलिस के जवान भी केंद्रों के बाहर अलर्ट नजर आए।
विज्ञापन

रविवार सुबह ही जिला प्रशासन व पुलिस की टीम सक्रिय नजर आई। टीजीटी लेवल प्रथम की सुबह दस बजे शुरू होने वाली परीक्षा के लिए आठ बजे प्रवेश दिया गया। इसके चलते उम्मीदवारों को ठंड में अल सुबह घर से निकल कर परीक्षा केंद्र पहुंचना पड़ा। परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार पर शनिवार की तरह तीन स्तरीय जांच से होकर गुजरना पड़ा। इसके बाद ही उम्मीदवार परीक्षा हॉल पहुंच पाए। इससे पहले ही महिला उम्मीदवारों को मंगलसूत्र छोड़कर अन्य आभूषण व इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बाहर ही छोड़ने पड़े। ऐसे उम्मीदवार कम ही रहे। सुबह के सत्र में 3463 उम्मीदवारों ने परीक्षा दी। इस सत्र में 281 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे। जबकि सायंकालीन सत्र में 5534 उम्मदवारों ने परीक्षा दी। इस सत्र में 460 उम्मीदवार अनुपस्थित रहे। परीक्षा के लिए विवाहित महिलाओं के साथ उनके पति या परिजन साथ आए। इसकी बड़ी वजह उनके छोटे बच्चे रहे। महिला उम्मीदवारों ने केंद्र में परीक्षा दी तो उनके पति व परिजनों बाहर बच्चों को संभालने की परीक्षा दी। मां को परीक्षा में जाते देख नौनिहाल हाथ करते रोते नजर आए। ऐसी स्थिति में पिता की मुश्किलें और बढ़ गई।
विज्ञापन

गले का काला धागा तक उतारना पड़ा
परीक्षा देने आए उम्मीदवारों को सुरक्षा चक्र से होकर गुजरना पड़ा। इस दौरान उन्हें कोई भी अतिरिक्त सामान अंदर नहीं ले जाने दिया गया। पुरुष उम्मीदवारों को बेल्ट तक उतारनी पड़ी तो महिला उम्मीदवारों को गले का काला धागा तक काटना पड़ा। जाट शिक्षण संस्थान में बने केंद्र पर पहुंची एक महिला उम्मीदवार के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। केंद्र में प्रवेश से पहले एक महिला के साथ उसके परिजन ने गले का धागा काटने के लिए जब कुछ और नहीं मिला तो बड़ी मुश्किल से अपने दांतों से धागा काटा। अंगूठी, कान की बालियां व अन्य आभूषण भी उतारने पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीदवारों की भीड़ से चरमराई यातायात व्यवस्था
परीक्षा को लेकर पहुंचे हजारों विद्यार्थियों की भीड़ से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। परीक्षा के बाद एक साथ केंद्रों से बाहर आए उम्मीदवारों की भीड़ के कारण सड़क दोनों को जाम लग गया। दिल्ली रोड पर भी वाहनों की लंबी कतार नजर आई। यहां करीब 30 मिनट बाद यातायात व्यवस्था सुचारु हुई। इसके लिए पुलिस के जवानों को खासी मशक्कत करनी पड़ी।

बोर्ड की ओर से कराई गई एचटेट परीक्षा शांतिपूर्ण व निष्पक्ष तरीके से संपन्न हुई। रविवार को दो सत्रों में परीक्षा का आयोजन किया गया। दोनों ही सत्रों में परीक्षा को लेकर पुख्ता प्रबंध किए गए थे। सुरक्षा के इंतजाम भी पर्याप्त रहे। नकल पर नकेल कसने के लिए जैमर का प्रयोग किया गया।
-डॉ. विजय लक्ष्मी, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed