फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   HSVP did not give bills of 50 lakhs, the corporation cut the connection, water did not come in 10 thousand houses

Rohtak News: एचएसवीपी ने नहीं दिए 50 लाख के बिल, निगम ने काटा कनेक्शन, 10 हजार घरों में नहीं आया पानी

Sat, 07 Jan 2023 06:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 07 Jan 2023 06:30 AM IST
विज्ञापन
HSVP did not give bills of 50 lakhs, the corporation cut the connection, water did not come in 10 thousand houses
सेक्टर एक स्थित जलघर। अमर उजाला
रोहतक। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) द्वारा जलघर सेक्टर एक व सेक्टर 34 में बिजली का 25-25 लाख रुपये के बिल जमा न कराने पर बिजली निगम ने शुक्रवार दोपहर कनेक्शन काट दिए। इससे सेक्टर एक, दो, तीन, ऑफिसर कॉलोनी, सनसिटी व ओमेक्स सिटी के 10 हजार घरों में पानी नहीं आ सका। इससे प्रशासन में हलचल मच गई, क्योंकि मंडल आयुक्त से लेकर निगम आयुक्त, एसडीएम व तहसीलदार सहित अन्य अधिकारियों का आवास भी प्रभावित एरिया में आता है। रात करीब पौने नौ बजे सेक्टर एक में पानी की सप्लाई चालू हो सकी, लेकिन बाकी क्षेत्र में शनिवार सुबह पानी आने की संभावना है।
विज्ञापन

शहर के सेक्टरों के अंदर पेयजल सप्लाई एचएसवीपी के सेक्टर एक व सेक्टर 34 वाटर वर्क्स से होती है। सेक्टर एक निवासी एवं वार्ड 11 के पार्षद कदम सिंह अहलावत ने बताया कि हर रोज सुबह साढ़े 6 बजे से शाम साढ़े चार बजे तक हर क्षेत्र में डेढ़-डेढ़ घंटा पानी की सप्लाई होती है। शुक्रवार को सुबह तो पानी की सप्लाई हुई, लेकिन शाम की सप्लाई नहीं आई। पता किया तो बताया गया कि बिजली निगम ने सेक्टर एक व सेक्टर 34 के जलघरों का कनेक्शन काट दिया है। क्योंकि दोनों का बिजली का बिल 25-25 लाख रुपये था, जो जमा नहीं कराया गया था।
विज्ञापन

.........
लापरवाही अधिकारियों की, भुगत रहे लोग
सेक्टर एक व सेक्टर दो निवासी डॉ. जीतेंद्र प्रसाद, अनुराग परवाना, केके खीरबाट, मनीष राठी, बीएस मलिक, डीआर रंगा ने कहा कि पानी नहीं आने के कारण काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारियों के आपसी तालमेल में कमी होने का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। इस समय ठंड का मौसम है लोग ठंड से बेहाल हैं। ऐसे में यदि पानी नहीं आएगा तो लोग कैसे रहेंगे। अधिकारियों को जल्द से जल्द पानी की आपूर्ति सुचारु करवानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
ये बोले अधिकारी
आपसी तालमेल की कमी के कारण बिजली का कनेक्शन काट दिया था। इस बारे में बातचीत हो गई है। जल्द ही कनेक्शन जोड़कर लोगों की समस्या को दूर किया जाएगा।
- जगमाल सोलंकी, कार्यकारी अभियंता, एचएसवीपी
-------
सेक्टर एक व सेक्टर 34 के जलघर का 25-25 लाख रुपये बिजली का बिल था, जो जमा नहीं कराया गया। इस कारण कनेक्शन काटा गया है। अगर बिल जमा करवा दिया गया है तो विभाग को अवगत करवाएं।
- मेहताब सिंह, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम
.........
ये एरिया हुआ प्रभावित
शुक्रवार शाम को जलघरों से पानी की सप्लाई न होने से सेक्टर एक, दो, तीन, ऑफिसर कॉलोनी, सनसिटी व ओमेक्स सिटी में पानी सप्लाई प्रभावित हुई, जहां 10 हजार के करीब घर हैं। इतना ही नहीं, ऑफिसर कॉलोनी में तो छोटे व बड़े अधिकारियों के करीब 300 मकान हैं।

वर्जन
अधिकारियों की लापरवाही का आम लोगों को खामियाजा भुगतना पड़ा। मैं शहर से बाहर था, सूचना मिलते ही रोहतक पहुंचे। दोनों विभागों के अधिकारियों से बात की। तब जाकर रात करीब पौने नौ बजे सेक्टर एक में पानी की सप्लाई चालू हो सकी। बाकी क्षेत्र में सुबह पानी आने की संभावना है।
- कदम सिंह अहलावत, नगर निगम पार्षद वार्ड 11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed