फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Hrithik and Sanjana first in 800 meter race

Rohtak News: 800 मीटर दौड़ में रितिक और संजना प्रथम

Tue, 25 Apr 2023 01:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 25 Apr 2023 01:50 AM IST
विज्ञापन
Hrithik and Sanjana first in 800 meter race
रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के 50वें वार्षिक खेल और एथलेटिक्स महोत्सव 2023 का सोमवार को औपचारिक रूप से भव्य शुभारंभ हुआ। पीजीआई निदेशक डॉ. एसएस लोहचब ने झंडा फहराकर खेलों का शुभारंभ किया।
विज्ञापन

खिलाड़ियों को खेल भावना से खेलने की शपथ दिलाते हुए भाईचारा बनाए रखने की अपील की। एमबीबीएस की छात्रा अंजली राणा व संदीप पुनिया ने शपथ पढ़ी। समारोह में आने पर खेल अध्यक्ष डॉ. विपिन घरसा ने सभी का स्वागत किया। मंच संचालन जनसंपर्क विभाग के प्रभारी डॉ. वरुण अरोड़ा ने किया।
विज्ञापन

निदेशक ने कहा कि चिकित्सक बनने के लिए काफी पढ़ना पड़ता है। जीवन में कामयाब होने के लिए ज्ञान और पराक्रम की जरूरत होती है। इसे खोजने के लिए हमें जोश की आवश्यकता है। खेल हमारे अंदर जोश का संचार करते हैं। शारीरिक रूप से भी स्वस्थ रखते हैं। ऐसी प्रतियोगिताएं आयोजित होती रहनी चाहिए। प्राचार्य डॉ. संजय तिवारी ने विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए जीवन में खेलों का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि खेल में नेतृत्व व सहनशीलता का पाठ पढ़ाते हैं। ये जीवन के लिए अहम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परेड में पीजीआईएमएस, पीजीआईडीएस, नर्सिंग, फार्मा व फिजियोथेरेपी की टोलियां शामिल रही। इसमें पीजीआईएमएस की टोली विजेता रही। परेड के परिणाम क्षेत्रीय नेत्र विज्ञान संस्थान के अध्यक्ष डॉ. आरएस चौहान, डॉ. संजय तिवारी, डॉ. एसके सिंघल ने निर्धारित किए। यहां 800 मीटर, 400मीटर दौड़, लंबी कूद, शॉटपुट व 100 मीटर रिले हिट का आयोजन किया गया। इसके अलावा चैस, टेबल टेनिस, कैरम बोर्ड पर भी विद्यार्थियों ने हाथ आजमाए।

लड़कों की 800 मीटर दौड़ में रितिक (बी फार्मा -21) प्रथम, सोमपाल (बी फार्मा - 20) द्वितीय व ललित कुमार (बी फार्मा -20) तृतीय रहा। लड़कियों में संजना (एमबीबीएस -20) प्रथम, प्रियंका (फार्मा - 20) द्वितीय व सिमरन (बीडीएस -20) तृतीय रही। लड़कों की शॉटपुट स्पर्धा में प्रदीप कुमार (एमबीबीएस-20) व लड़कियों में प्रियंका (फार्मा -20) प्रथम रही। खेलों में पीआर टीम की सदस्य प्रियंका जांगड़ा ने कहा कि इस बार बी फार्मेसी के छात्र रितिक ने प्रतियोगिता में 2 मिनट 31 सेकेंड में 800 मीटर दौड़ पूरी कर पिछला रिकॉर्ड तोड़ा। पुराना रिकॉर्ड 2 मिनट 32 सेकंड का था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed