फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Hospitals became centers of fraud in the name of Shri Ram.

Rohtak News: अस्पतालों को केंद्र बना श्रीराम के नाम पर ठगी

Sun, 21 Jan 2024 01:55 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 21 Jan 2024 01:55 AM IST
विज्ञापन
Hospitals became centers of fraud in the name of Shri Ram.
रोहतक। श्रीरामलला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा का प्रसाद बांटने के नाम पर अब ठगी के मामले भी सामने आने लगे हैं। दरअसल इन दिनों लोगों से ऑनलाइन खादी ऑर्गेनिक बेवसाइट पर प्रसाद के लिए बुकिंग करवाई जा रही है। भगवान राम की आस्था में लीन भक्त इसमें बड़ी संख्या में बुकिंग भी करवा रहे हैं। बेवसाइट में दावा किया गया है कि यह प्रसाद सभी को 2 फरवरी तक मिलेगा। प्रसाद लेने के लिए अगल-अगल अस्पतालों के नाम दिए हैं। जब इस मामले की पड़ताल करते हुए अस्पताल प्रबंधन से बातचीत की तो उन्होंने ऐसा कुछ होने से नकार दिया। इसके साथ ही सभी से अपील की है कि वह ऐसे कोई प्रसाद न मंगाएं। अस्पतालों को इस तरह के कोई आदेश नहीं मिले हैं। वेबसाइट में श्रीराम मंदिर का प्रसाद, मूर्ति, टी-शर्ट समेट कई सामान मौजूद हैं। लोगों का कहना है कि कुछ सामान घर पर आ भी रहा है, लेकिन प्रसाद आएगा या नहीं यह कहा नहीं जा सकता है।
विज्ञापन

ऑनलाइन खादी ऑर्गेनिक वेबसाइट की ओर से बुकिंग करवाने वालों को पूजा के दस दिन बाद देने का दावा किया जा रहा है, जिसके लिए ऑनलाइन व प्रसाद घर आने पर भिन्न-भिन्न भुगतान के साथ प्रसाद वसूलने के भी दो विकल्प दिए गए है, जिसमें पहला घर है व दूसरा विकल्प निर्धारित केंद्र है। लोगों ने बातचीत में बताया कि सोशल मीडिया पर खादी ऑर्गेनिक वेबसाइट की वायरल वीडियो को देखते हुए, अपनी निजी जानकारी जैसे मोबाइल नंबर, इमेल, घर का पता देकर भुगतान के साथ भी प्रसाद के लिए ऑनलाइन बुकिंग कराई है।
विज्ञापन


उपभोक्ताओं के लिए भुगतान के लिए तीन विकल्प
पहला : ऑनलाइन भुगतान 51 रुपये
दूसरा : घर पर प्रसाद आने पर 101 रुपये भुगतान
तीसरा : जिले के निर्धारित केंद्र से बिना किसी भुगतान राशि के प्रसाद ले सकते हैं। इसी के साथ अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ताओं के लिए 11 डॉलर भुगतान राशि निर्धारित की हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



वेबसाइट के अनुसार प्रदेश में छह निर्धारित केंद्र

-जिला सामान्य अस्पताल, सुभाष रोड, रोहतक
-सामान्य अस्पताल, सोनीपत

-सामान्य अस्पताल, झज्जर
-सामान्य अस्पताल, जींद

-चौधरी बंसी लाल सरकारी अस्पताल, भिवानी



अस्पताल में वेबसाइट व सरकार की ओर से कोई भी चिट्ठी पत्रिका व मेल नहीं आई है। निजी कार्य अस्पताल में नहीं होती है, यदि पत्रिका आती है तब भी खारिज कर दी जाएगी। अस्पताल स्वास्थ्य सेवाओं के लिए है, धार्मिक कार्यों के लिए नहीं है।।
-डॉ. पुष्पेंदर, चिकित्सा अधिकारी, जिला सामान्य अस्पताल





सरकार की ओर से इस तरह की कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। इस तरह कोई भी अस्पताल का नाम इस्तेमाल नहीं कर सकता है। इस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. पाली राम, सिविल सर्जन, सामान्य अस्पताल, जींद




वेबसाइट पर प्रसाद की बांटने की आढ़ में बाजार में आसानी से मिलने वाली धार्मिक वस्तुओं व सामग्रियों को महंगे दाम पर बेचकर धंधा किया जा रहा है। आस्था का फायदा उठाते हुए यह ठगी कर रहे हैं। निवासियों को जागरूक होने की जरूरत है।
-गरिमा ढ़ीगड़ा, सुभाष नगर



मेरे दोस्तों ने जब मुझे इस वेबसाइट के बारे में बताया तो मुझे तभी यह फर्जी लगने लगा। इसलिए मैंने इस पर प्रसाद की बुकिंग नहीं की है, लेकिन मेरे रिश्तेदारों के साथ-साथ दोस्तों ने बुकिंग करवाई है। वेबसाइट की ओर से प्रसाद आना अब चमत्कार से कम नहीं होगा।

-अनशुमन पांचाल, सेक्टर एक





वेबसाइट पर प्रसाद की बुकिंग डर के साथ की है, कहीं निजी जानकारी का दुरुपयोग ना कर लिया जाए। अब श्रद्धा के साथ विश्वास भी किया है, उम्मीद है कोई ठगी ना हो।
-सोनिया, अनाजमंडी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed