{"_id":"6a764950667d1143dc01a422","slug":"hope-rekindled-for-sector-3-senior-citizen-in-legal-battle-after-17-years-rohtak-news-c-17-ali1038-900621-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सेक्टर-3 के बुजुर्ग की 17 साल बाद जगी न्यायिक लड़ाई में उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सेक्टर-3 के बुजुर्ग की 17 साल बाद जगी न्यायिक लड़ाई में उम्मीद
विज्ञापन
46-उमेद सिंह खत्री।
- फोटो : Archive
विज्ञापन
रोहतक। सेक्टर-3 में 17 वर्षों से सीवर जाम और बरसाती जलभराव से परेशान स्थानीय निवासी वरिष्ठ नागरिक उमेद सिंह खत्री की न्यायिक लड़ाई में अब उम्मीद जगी है। नगर निगम ने न्यायालय में शपथ-पत्र देकर कहा है कि संबंधित कार्य अगले 4-5 महीने में शुरू होने की संभावना है। खत्री के अनुसार उन्होंने 26 जून 2024 को याचिका दायर की थी। 23 अप्रैल 2025 को कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला दिया लेकिन आदेश का पालन नहीं हुआ। 24-27 मई 2025 को बारिश और सीवर जाम से स्थिति बिगड़ने पर 29 मई 2025 को अनुपालन याचिका दायर हुई थी। अब तक 19 सुनवाई हो चुकी हैं। अगली सुनवाई 11 अगस्त को है। संवाद
-- -- -- -- -- -- -
यह मामला अभी संज्ञान में नहीं है। इसका पता कराया जाएगा। लोगों की समस्याओं का समाधान कराया जा रहा है।
- सत्येंद्र दुहन, नगर निगम आयुक्त, रोहतक।
यह मामला अभी संज्ञान में नहीं है। इसका पता कराया जाएगा। लोगों की समस्याओं का समाधान कराया जा रहा है।
- सत्येंद्र दुहन, नगर निगम आयुक्त, रोहतक।