{"_id":"6593176a73e784aee40954aa","slug":"hoodas-close-associate-dharampal-alias-kala-joins-bjp-rohtak-news-c-17-roh1020-328471-2024-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: हुड्डा के करीबी धर्मपाल उर्फ काला भाजपा में शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: हुड्डा के करीबी धर्मपाल उर्फ काला भाजपा में शामिल
विज्ञापन
रोहतक। नव वर्ष के साथ ही चुनावी राजनीतिक बिसात बिछनी शुरू हो गई है। राजनीतिक दल चुनाव में जीत से पहले दिग्गजों को अपने पक्ष में करने में जुट गए हैं। इसी कड़ी में भाजपा ने पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के गढ़ किलोई में सेंध लगा उनके करीबी धर्मपाल दलाल उर्फ काला अपनी पार्टी में शामिल किया है। किलोई विधानसभा क्षेत्र के चिड़ी के पूर्व सरपंच एवं ब्लॉक समिति के पूर्व चेयरमैन काला को कृषि मंत्री जेपी दलाल ने सोमवार को चिड़ी गांव में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें पार्टी का पटका पहनाकर भाजपा ज्वाइन करवाई है।
धर्मपाल उर्फ काला ने सैकड़ों समर्थकों समेत कांग्रेस को अलविदा कर भाजपा का दामन थामा है, जो हुड्डा को बड़ा झटका कहा जा रहा है। किसी समय पूर्व मुख्यमंत्री और उनके सांसद बेटे के खासमखास रहे काला जाट समाज का बड़ा चेहरा हैं। चिड़ी किलोई विधानसभा क्षेत्र का बड़ा गांव है। यहां करीब 9 हजार की आबादी है। दलाल गोत्र का इस गांव में आसपास भी काला का खासा नाम है।
2.11 करोड़ रुपये और स्कॉर्पियो देकर किया था सम्मानित
यही वजह रही कि सरपंच पद पर चुनाव हारने के बावजूद इस शख्स को ग्रामीणों ने 2.11 करोड़ रुपये व एक स्कॉर्पियाे गाड़ी भेंट कर सम्मानित किया। उस समय चेयरमैन काला ने कहा था कि हार-जीत मायने नहीं रखती बल्कि लोगों के दिलों में सम्मान मायने रखता है। समर्थकों की ओर से किए गए सम्मान से वे अचंभित हैं। क्योंकि उन्हें भी बाद में पता चला कि क्यों चंदा एकत्रित किया जा रहा है। चर्चा यह भी रही कि समर्थकों को अपने प्रत्याशी चेयरमैन काला की सरपंच चुनाव में हार बर्दाश्त नहीं हुई।