फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Hooda's birthday celebrated by cutting cake

Rohtak News: केक काटकर मनाया हुड्डा का जन्मदिन

Sat, 16 Sep 2023 02:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 02:36 AM IST
विज्ञापन
Hooda's birthday celebrated by cutting cake
पूर्व मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर केक काट कर खुशी मनाते कांग्रेस नेता साथ में महामंडलेश्वर बाबा
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। नेता प्रतिपक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का 77वां जन्मदिन शुक्रवार को पिछड़ा वर्ग कांग्रेस ने हवन व भंडारा लगाकर मनाया। पिछड़ा वर्ग कांग्रेस रोहतक के जिलाध्यक्ष कुलदीप केडी व स्टेट कोऑर्डिनेटर लोकी राम ने बताया भूपेंद्र सिंह हुड्डा 36 बिरादरी के नेता हैं। इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़े पर डांस किया। इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सांसद शादी लाल बतरा, विधायक भारत भूषण बतरा, कलानैार विधायिक शकुंतला खटक, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुशील गुप्ता (पोपट), डॉ. मामराज स्वामी, हेमंत बक्शी, देवेंद्र भारत आदि उपस्थित रहे।


पूर्व सीएम के जन्मदिन पर भंडारा लगाया

ओल्ड आईटीआई ग्राउंड में आशादीप उज्ज्वल हरियाणा सोसाइटी के तत्वावधान में पूर्व सीएम के जन्मदिन पर भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान नेत्रदान शिविर भी लगाया गया। मौके पर 150 से ज्यादा लोगों ने नेत्रदान का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व सांसद शादीलाल बतरा ने की और सभी ने मिलकर केक काटा। इस मौके पर 500 टी-शर्ट भी वितरित की गई। मौके पर भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने लोगों के इस अपनेपन और स्नेह का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से पूर्व सांसद शादीलाल बतरा, विधायक भारत भूषण बतरा, बाबा कर्णपुरी, चंद्रसेन दहिया, कुलदीप नंबरदार, बिल्लु हुड्डा, सीताराम सचदेवा, पार्षद गुलशन ईशपुनियानी, पार्षद कदम अहलावत, पूर्व पार्षद संजय दलाल, पूर्व पार्षद जगबीर राठी, पंकज सचदेवा, यूथ कांग्रेस रोहतक के प्रधान विकास लाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed