{"_id":"6966b4cee38f26770a0413bd","slug":"hooda-has-suddenly-remembered-mahatma-gandhi-for-the-past-10-years-he-only-saw-his-own-family-members-grover-rohtak-news-c-17-roh1020-793793-2026-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"हुड्डा को अब याद आए महात्मा गांधी, 10 साल उन्हें परिवार के लोग ही नजर आए : ग्रोवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हुड्डा को अब याद आए महात्मा गांधी, 10 साल उन्हें परिवार के लोग ही नजर आए : ग्रोवर
विज्ञापन
रोहतक। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा को आज मनरेगा के बहाने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की याद आई है। जब वह 10 साल मुख्यमंत्री थे तब उन्हें परिवार के लोग ही नजर आते थे। उस समय राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की बजाय अपने पिता चौधरी रणबीर सिंह हुड्डा के नाम पर ही भवनों का नामकरण किया गया।
यह कहना है पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर का। वह मंगलवार को कलानौर नगर पालिका में नवनियुक्त वाइस चेयरपर्सन मोनिका आनंद के पदभार ग्रहण समारोह में लोगों को संबोधित कर रहे थे।
पूर्व मंत्री ने कहा कि कांग्रेसियों ने लोगों के खाते में सीधी आने वाली बुढ़ापा पेंशन, जनधन योजना, किसान सम्मान निधि योजना के बारे में लोगों को भ्रमित करने का काम किया।
विज्ञापन
अब योजनाओं से लेकर सिस्टम में केंद्र व प्रदेश सरकार ने पारदर्शी तरीका अपनाया है। इससे कांग्रेसी बेचैन हैं। उन्होंने कहा कि कलानौर विधायक चुनाव जीतने के बाद मैदान में नजर नहीं आती।
लोगों को उनसे विधायक फंड का हिसाब-किताब लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि चेयरपर्सन, वाइस चेयरपर्सन और सभी पार्षद मिलकर कलानौर शहर के बेहतर विकास के लिए कम करें।
बड़े प्रोजेक्ट लाने से लेकर बड़ी समस्याओं को दूर करने की दिशा में काम करें। सरकार की ओर से किसी भी तरह के फंड की कमी नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी मिलकर बेहतर काम करेंगे।