फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Hooda Congress is not Congress in the state, the organization of the party is in his pocket: Captain Abhimanyu

प्रदेश में कांग्रेस नहीं हुड्डा कांग्रेस, पार्टी का संगठन उनकी जेब में : कैप्टन अभिमन्यु

Wed, 30 Nov 2022 10:24 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 30 Nov 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Hooda Congress is not Congress in the state, the organization of the party is in his pocket: Captain Abhimanyu
रोहतक में अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते पूर्व मंत्री कैप्टन अभिमन्यु। अमर उजाला
प्रदेश के अंदर कांग्रेस नहीं, बल्कि हुड्डा कांग्रेस है। क्योंकि पार्टी का संगठन उनकी जेब में है। पूर्व सीएम जिला परिषद व पंचायत समिति चुनाव में जीतने वाले कांग्रेसी पार्षदों की सूची जारी करें या चेयरमैनों की नियुक्ति तक इंतजार करें। यह बात प्रदेश के पूर्व वित्तमंत्री एवं भाजपा नेता कैप्टन अभिमन्यु ने बुधवार को अपने आवास पर मीडिया से बातचीत में कही।
विज्ञापन

पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि जिला परिषद् व ब्लॉक समिति के चुनाव में उनके उम्मीदवार जीते हैं। हुड्डा कांग्रेस के चुने हुए सदस्यों की सूची जारी करें या चेयरमैन के चुनाव का इंतजार करें। उसके बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। उन्होंने कटाक्ष भरे लहजे में कहा कि पिता-पुत्र के नाम से आए दिन बयान जारी होता है कि प्रदेश सरकार पर तीन लाख करोड़ का कर्ज है। हुड्डा सवाल करके जाएं नहीं, बल्कि विधानसभा में मुख्यमंत्री का जवाब सुनने के लिए भी रुकें। कांग्रेस की सरकार जाने पर 35 हजार करोड़ बिजली विभाग, 25 हजार करोड़ का एचएसआईआईडी पर कर्ज छोड़कर गई थी, जिसे भाजपा सरकार ने लगभग खत्म किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा अर्थव्यवस्था पर संवाद करने के लिए 11 लोगों की टीम बनायें, जिसमें अर्थशास्त्री, प्रोफेसर, नेता व मीडिया भी शामिल हो। वह समय और जगह निर्धारित करें, मैं खुद संवाद करने के लिए तैयार हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5100 रुपये बुढ़ापा पेंशन का सवाल टाल गए पूर्व वित्तमंत्री
पूर्व वित्तमंत्री पत्रकारवार्ता में पूछे गए कई सवालों से बचते नजर आए। 5100 रुपये बुढ़ापा पेंशन देने के सवाल पर बोले कि मैं सत्ता में नहीं हूं। सरकार से सवाल करें। जबकि बॉन्ड पॉलिसी के सवाल पर केवल इतना कहा कि, यह चिंता का विषय है और छात्रों की समस्या का समाधान होना चाहिए। कांग्रेस के केंद्रीय नेता राहुल गांधी पर की गई टिप्पणी के बारे में पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि वे किसी पर निजी तौर पर टिप्पणी नहीं करना चाहते। केवल इतना कहूंगा कि राहुल गांधी को 55 साल की उम्र में समझ में आया कि भारत जोड़ो यात्रा करनी चाहिए। दुष्यंत चौटाला को सीएम बनाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बयान देना सबका अधिकार है, कहने से कुछ नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed