फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Honor killing: SC/ST charges also apply to the accused, DSP to investigate

ऑनर किलिंग : आरोपियों पर एससी-एसटी भी लगा, अब डीएसपी करेंगे जांच

Tue, 02 Dec 2025 02:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 02:44 AM IST
विज्ञापन
Honor killing: SC/ST charges also apply to the accused, DSP to investigate
सपना। फाइल फोटो - फोटो : संस्थान
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। काहनी के सपना हत्याकांड में पुलिस ने एससी-एसटी एक्ट लगाया है, क्योंकि आरोपी राहुल, गौरव व अंकित उर्फ बाबा गैर एससी समुदाय से हैं। अब मामले की जांच डीएसपी गुलाब सिंह करेंगे। फाइल उनके कार्यालय पहुंच गई है। पुलिस आरोपियों को हत्या के केस में गिरफ्तार करने के लिए अदालत में प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार करने करने के लिए अदालत में अर्जी दायर करेगी।
पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, काहनी निवासी साहिल ने शिकायत दी थी कि 18 नवंबर की रात उनकी भाभी सपना अपने कमरे में सो रही थी। वह अपनी मां व छोटे भाई के साथ दूसरे कमरे में था। तभी गांव का युवक संजू व राहुल दो साथियों के साथ जबरन घर में घुस आए। इसके बाद सबसे पहले संजू ने सपना को गोली मार दी। इसके बाद वह आगे आया तो राहुल ने उसे गोली मार दी। इससे गिर पड़ा।
विज्ञापन

आरोपी दरवाजे पर फायरिंग करके मौके से भाग गए। 72 घंटे बाद सीआईए द्वितीय ने संजू, राहुल व दो साथियों सोनीपत के गांव रूखी निवासी गौरव व अंकित उर्फ बाबा को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में खुलासा हुआ कि संजू की बहन सपना ने तीन साल पहले गांव के ही सूरज से विवाह कर लिया था। इससे संजू आहत था, इसलिए उसने बहन सपना की गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस पर जानलेवा हमले के केस में पुलिस आरोपियों को काबू कर जेल भेज चुकी है। अब हत्या के केस में गिरफ्तार किया जाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed