फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Homeguards reaching the court of officers with complaints of illegal recovery in the name of duty

ड्यूटी के नाम अवैध वसूली की शिकायत लेकर अधिकारियों के दरबार पहुंच रहे होमगार्ड

Mon, 05 Aug 2019 02:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Aug 2019 02:33 AM IST
विज्ञापन
Homeguards reaching the court of officers with complaints of illegal recovery in the name of duty
फ्लैग : होमगार्डों विभाग में रिश्वत मांगने का मामला
विज्ञापन

हेडिंग : ड्यूटी के नाम अवैध वसूली की शिकायत लेकर अधिकारियों के दरबार पहुंच रहे होमगार्ड
- जांच में शामिल होने को विभाग के दो और होमगार्ड को विजिलेंस के अधिकारियों ने दिया नोटिस
- होमगार्ड के डीएसपी रैंक के अधिकारी को पहले ही भेजा जा चुका है सलाखों के पीछे
माई सिटी रिपोर्टर
रोहतक। होमगार्ड विभाग में ड्यूटी लगाने के नाम पर रिश्वत लेने के मामले में अब होमगार्ड खुद ही उच्चाधिकारियों को शिकायत देने पहुंच रहे हैं। उधर, विजिलेंस के अधिकारियों ने जांच में शामिल होने के लिए दो और होमगार्ड को नोटिस जारी किए हैं। रिश्वत प्रकरण में विभाग के अन्य अधिकारियों और कर्मचारियों का भी फंसना तय माना जा रहा है। वहीं इस बारे में विजिलेंस इंस्पेक्टर जगत सिंह ने बताया कि शिकायत पर जांच की जा रही है। वसूली प्रकरण में जिनते भी नाम सामने आएंगे, सभी के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
यह था मामला
18 जुलाई को शीतल नगर के रहने वाले होम गार्ड महेश कुमार ने विजिलेंस से शिकायत करते हुए बताया था कि इंद्रगढ़ का रहने वाला राजकुमार होमगार्ड में हवलदार है। वह होमगार्ड की ड्यूटी लगाने के नाम पर रिश्वत लेता है। विजिलेंस थाने पर केस दर्ज कर लिया गया था। बाद में विजिलेंस ने हवलदार राजकुमार द्वारामहेश से रेडियो स्टेशन के पास कोरियर कंपनी के कार्यालय में ड्यूटी लगाने के नाम पर 9 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया था। राजकुमार ने जांच में होमगार्ड के कमांडेंट जगबीर सिंह का भी नाम लिया था। शुक्रवार को विजिलेंस ने आरोपी डीएसपी को भी गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी डीएसपी के पास वर्तमान में छह जिलों का चार्ज था। वर्तमान में उसकी ड्यूटी हेड क्वार्टर जींद में चल रही थी।
विज्ञापन

साहब मैं तो निर्दोष हूं, सुबूत तक दे दूंगा
विभागीय सूत्रों के अनुसार एक होमगार्ड ने कहा कि वह पूरी तरह से निर्दोष है। जिसका वह सुबूत भी देने को तैयार है। अधिकारियों का कहना है कि सुबूत मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed