फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   HIV testing work being affected by the strike

Rohtak News: हड़ताल से प्रभावित हो रहा एचआईवी जांच का काम

Fri, 09 Aug 2024 04:26 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 09 Aug 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
HIV testing work being affected by the strike
08सीटीके06..पीजीआई  में वीरवार को हड़ताल के दौरान प्रदर्शन करते एड्स कंट्रोल सोसाइटी के सदस्य।
रोहतक। हरियाणा एड्स कंट्रोल सोसाइटी की हड़ताल के 7वें दिन सिविल सर्जन कार्यालय के बाहर कर्मचारियों ने जमकर नारेबाजी कर विरोध जताया। हड़ताल के चलते सामान्य अस्पताल व पीजीआई में एचआईवी जांच का काम प्रभावित हो रहा है। तीज पर्व पर बुधवार को भी कर्मचारी बड़ी संख्या में हड़ताल में शामिल रहे। इसमें तीज का व्रत करने वाली महिला कर्मचारी भी शामिल रहीं।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि सरकार के सौतेले व्यवहार की वजह से कर्मचारी हड़ताल करने को मजबूर हुए हैं। एड्स विभाग सबसे पहले शुरू हुआ। टीबी, आरसीएच, आरबीएसके के बाद में शुरू हुई एनएचएम डिपार्टमेंट बनाकर उनको सर्विस बाय लॉज दिया गया। एड्स कंट्रोल सोसाइटी के कर्मचारियों को छोड़ दिया गया। सरकार हमारी मांगों को जल्द पूरा करे। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन


यह हैं मांगें
- एनएचएम की तर्ज पर सर्विस बाय लॉज दिए जाएं।
- कर्मचारियों को पड़ोसी राज्य दिल्ली की भांति स्टेट शेयर दिया जाए।
- सभी कर्मचारियों को अन्य भत्ते जैसे ईपीएफ आदि दिए जाएं।
- सरकार कच्चे कर्मचारियों को नियमित करने की पॉलिसी बना रही है तो वह नियमित करने की पॉलिसी में एड्स कंट्रोल सोसायटी के कर्मचारियों को भी डालें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed