फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Her body was donated for research at PGI.

Rohtak News: पीजीआई में रिसर्च के लिए दान किया पार्थिव शरीर

Sat, 04 Apr 2026 02:52 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sat, 04 Apr 2026 02:52 AM IST
विज्ञापन
Her body was donated for research at PGI.
07-हरीश रानी मग्गू के पार्थिव शरीर पीजीआई को दान करने पर परिजनों को पौधा भेंट कर सम्मानित करते - फोटो : samvad
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। चिकित्सा विज्ञान व शिक्षा को आगे बढ़ाने में हरीश रानी मग्गू ने महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मरणोपरांत अपना पार्थिव शरीर पीजीआईएमएस के एनाॅटमी विभाग में विद्यार्थियों की रिसर्च के लिए दान करना मानवता के लिए एक प्रेरणादायक उदाहरण है। उनके परिजनों ने यह नश्वर शरीर दान करके महान कार्य है। यह कहना है पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. एचके अग्रवाल का। वे शुक्रवार को पीजीआई को शरीर दान करने वाले परिवार को सम्मानित कर रहे थे।

कुलपति ने कहा कि हम सभी अंगदान व शरीर दान के कार्यों में आगे आएं और मानवता की सेवा करें। इस नेक कार्य में एनजीओ महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। अंगदान के लिए कोई भी इच्छुक व्यक्ति चिकित्सा अधीक्षक कार्यालय स्थित स्टेट ऑर्गन एंड टिश्यू ट्रांसप्लांट आर्गेनाइजेशन के 17 नंबर के बारे में संपर्क कर सकता है।
विज्ञापन

बॉडी डोनेशन के इंचार्ज डॉ. कमल ने कहा कि इस पुण्य कार्य के लिए गुलशन उप्पल को पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। पंजाबी विकास सभा के महासचिव गुलशन उप्पल ने कहा कि हरीश रानी मग्गू ने अपने जीवनकाल में ही मानवता के प्रति अटूट प्रेम व चिकित्सा विज्ञान की सेवा के लिए शरीर दान करने का संकल्प लिया था। इस मौके पर एनाॅटमी विभाग अध्यक्ष डॉ. सुरेश कांता राठी, डॉ. संजय गुप्ता, अनिल भाटिया उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed