फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Helpline Launched at the Psychiatry and De-addiction Centre Located at the Civil Hospital

Rohtak News: मानसिक समस्याओं के समाधान के लिए 8295474838 पर करें संपर्क

Sun, 22 Mar 2026 11:08 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Helpline Launched at the Psychiatry and De-addiction Centre Located at the Civil Hospital
सोमवार से शनिवार सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक कर सकते हैं संपर्क
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से नागरिकों के मानसिक स्वास्थ्य को दुरुस्त रखने के लिए नागरिक अस्पताल स्थित मनोरोग एवं नशा मुक्ति केंद्र में हेल्पलाइन शुरू की गई है। हेल्पलाइन नंबर 8295474838 पर नागरिक सोमवार से शनिवार सुबह 9 से दोपहर 3 बजे तक संपर्क कर सकते हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने भी मानसिक स्वास्थ्य के बारे में परामर्श के लिए 14416 टेलीमानस हेल्पलाइन चलाया है। यह सप्ताह के सातों दिन व 24 घंटे संचालित है।
विज्ञापन

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने कहा कि इस हेल्पलाइन पर संपर्क कर नागरिक स्वास्थ्य विभाग के मनोचिकित्सक एवं प्रशिक्षित काउंसलरों से उचित परामर्श, उपचार एवं मार्गदर्शन ले सकते हैं। तनाव, चिंता, अनिद्रा, अवसाद जैसी मानसिक परेशानी से पीड़ित बिना किसी भय या संकोच के मेंटल हेल्थ हेल्पलाइन से सहायता प्राप्त कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

------

तनाव से निपटने मेंं सहायक
प्रशासन की ओर से रोजमर्रा की जिंदगी में तनाव से बचने के लिए नियमित योग, ध्यान व प्राणायाम के अलावा प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट शारीरिक व्यायाम, संतुलित आहार व पर्याप्त नींद (कम से कम 7-8 घंटे), सीमित स्क्रीन टाइम व मोबाइल से दूरी बनाए रखने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed