{"_id":"6a40391ec21559f8bd0f5b39","slug":"heatwave-conditions-prevail-temperatures-likely-to-rise-today-rohtak-news-c-17-roh1019-879373-2026-06-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: लू ने सताया, आज तपिश बढ़ने के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: लू ने सताया, आज तपिश बढ़ने के आसार
विज्ञापन
विज्ञापन
रोहतक। जिले में शनिवार को दिनभर भीषण गर्मी व धूप ने परेशान किया। हालांकि, दोपहर एक बजे के बाद बीच-बीच में बादल भी छाए रहे। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य की अपेक्षा 4.9 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री रहा। यह सामान्य की अपेक्षा 2.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। 28 जून को जिले में लू चलने के आसार हैं।
जिले में एक जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। आने वाले चार दिनों में अधिकतम तापमान में बड़ा बदलाव होने की उम्मीद नहीं है। हालांकि, इसके बाद तापमान गिर सकता है। जिले में 1 जुलाई तक 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवाओं के चलने की संभावना है। वायु गुणवत्ता सूचकांक उपलब्ध नहीं रहा। संवाद