फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Heat is troubling you, heat wave will also knock

Rohtak News: गर्मी कर रही परेशान, लू भी देगी दस्तक

Thu, 16 May 2024 06:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 16 May 2024 06:30 AM IST
विज्ञापन
Heat is troubling you, heat wave will also knock
शहर का रेलवे रोड। जहां पर नहीं है कोई प्याऊ।
बहादुरगढ़। तेज गर्मी की शुरूआत हो चुकी है। तापमान लगातार 42 डिग्री पर है। इस हफ्ते तापमान 44 डिग्री पार कर सकता है। वहीं अगले दो दिनों में लू भी दस्तक दे सकती है। मौसम विभाग के अनुसार 25 मई को वोटिंग वाले दिन तक मौसम गर्म और शुष्क रहेगा। तेज गर्म हवाएं लोगों का जीना मुहाल करेंगी। चिकित्सकों ने गर्मी में बचकर रहने की सलाह दी है। बुधवार को भी दोपहर के समय गर्म हवा चली। इसके चलते बाजार भी खाली-खाली नजर आए।
विज्ञापन

आने वाले दिनों में गर्मी और ज्यादा बढ़ेगी। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बुधवार को आसमान साफ रहा। अधिकतम तापमान 42 डिग्री और न्यूनतम 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 16 मई को गर्मी और अधिक बढ़ेंगी। अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम 32 डिग्री रहने का अनुमान है। 17 से 20 मई तक 15 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज गर्म और शुष्क हवा चलेगी। 17 से 19 मई तक अधिकतम तापमान भी 44 डिग्री तक जा सकता है। 20 मई को अधिकतम तापमान 43 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक रह सकता है। आने वाले दिनों में मौसम विभाग ने लू चलने की संभावना जताई है। चिलचिलाती गर्मी पड़ेगी। 25 मई को बहादुरगढ़ का तापमान 44 डिग्री से ऊपर ही रहेगा। बता दें कि पिछले लोकसभा चुनाव में वोटिंग 12 मई 2019 को हुई थी। उस दिन अधिकतम तापमान 39 डिग्री था। ऐसे में यदि पारा 44 डिग्री पर रहा तो इसका असर वोटिंग पर भी पड़ सकता है।
विज्ञापन




धूल से कई दिनों तक खराब रह सकती है हवा

मौसम विभाग के अधिकारियों ने संभावना जताई है कि 17 मई तक प्रदूषण खराब रह सकता है। बुधवार को एक्यूआई ऑरेंज जोन में 226 पर रहा। बुधवार को हवा की गति 4 से 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रही। 16 मई को हवा की रफ्तार 4 से 20 किलोमीटर प्रति घंटे और 17 मई को 6 से 24 किलोमीटर प्रति घंटे तक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed