{"_id":"6a428e24e3261a589b030698","slug":"heat-and-heatwaves-plagued-the-region-throughout-the-day-with-rain-expected-from-july-2nd-rohtak-news-c-17-roh1020-880394-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: दिनभर गर्मी और लू ने सताया, दो जुलाई से बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: दिनभर गर्मी और लू ने सताया, दो जुलाई से बारिश के आसार
Tue, 30 Jun 2026 04:53 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 30 Jun 2026 04:53 AM IST
विज्ञापन
31-रोहतक स्थित गोहाना अड्डा पर गर्मी से राहत पाने के लिए गन्ने का रस पीने के लिए दुकान पर खड़े
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। भीषण गर्मी और लू ने दिनभर लोगों को परेशान रखा। जिले में कई दिन से झुलसाने वाली गर्मी ने आमजन की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य तापमान की अपेक्षा 5.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा।
यह सामान्य तापमान की अपेक्षा दो डिग्री अधिक है। जिले में पांच जुलाई तक हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। दो, तीन व चार जुलाई को जिले में अधिक बारिश हो सकती है। आने वाले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखी जा सकती है। हालांकि, इसके बाद गिरावट हो सकती है।
जिले में 30 जून को भी लू व गर्म हवा चलने की संभावना है। इस दौरान जिले में 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति से हवा चल सकती है। जिले में काफी समय बाद एक्यूआई में भी बढ़ातरी हुई। सोमवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 226 रहा। यह खराब श्रेणी में आता है।