फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Hearing on 17 th august in court contempt case

कोर्ट की अवमानना मामले में अब सुनवाई 17 को

Thu, 01 Aug 2019 03:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 01 Aug 2019 03:03 AM IST
विज्ञापन
Hearing on 17 th august in court contempt case
रोहतक। सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, रमेश बोहर पर कोर्ट के आदेश के बावजूद समय पर एफआईआर दर्ज नहीं करने के मामले में बुधवार को जेएमआईसी विवेक कुमार की कोर्ट में सुनवाई हुई। शिवाजी कॉलोनी एसएचओ और एसपी रीडर ने कोर्ट को बताया कि उन्होंने कोर्ट के आदेश पर एफआईआर दर्ज कर ली है। इस पर शिकायत पक्ष के वकील ने कहा कि एफआईआर छह जून तक होनी चाहिए थी। जबकि पुलिस ने 30 जुलाई को दर्ज की है। ऐसे में आरोपी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कोर्ट की अवमानना की कार्रवाई की जाए। कोर्ट ने दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद मामले की सुनवाई के लिए 17 अगस्त की तारीख तय की है।
विज्ञापन

यह था मामला
12 मई को काठमंडी के स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र में लोकसभा चुनाव को लेकर मतदान चल रहा था। आरोप था कि मतदान केंद्र के अंदर सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर, रमेश बोहर अपने अन्य साथियों के साथ पहुंचे थे। इसी समय कांग्रेस के पूर्व विधायक बीबी बतरा, बार के प्रधान लोकेंद्र सिंह फौगाट भी यहां आ गए थे। कांग्रेसी नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रधान लोकेंद्र फौगाट को धमकी दी गई और मतदान प्रक्रिया को प्रभावित किया गया है। मामला बढ़ा तो बूथ अधिकारी की शिकायत पर शिवाजी कॉलोनी थाने में मंत्री मनीष ग्रोवर और बीबी बतरा पर केस दर्ज किया गया था। बार के प्रधान लोकेंद्र फौगाट ने जेएमआईसी विवेक सिंह की अदालत में 156, 3 के तहत एक याचिका दायर करके मंत्री और रमेश बोहर के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की। अदालत ने 6 जून को केस दर्ज करने के आदेश जारी किए। मगर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर भी केस दर्ज नहीं किया था। इस पर बार प्रधान की तरफ से वकील नवीन सिंघल ने अवमानना याचिका दायर की थी। 30 जुलाई को पुलिस ने सहकारिता मंत्री और रमेश बोहर के खिलाफ केस दर्ज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed