{"_id":"693b33fa72d504dfa0080ccb","slug":"health-services-have-been-affected-in-kalanaur-due-to-a-strike-by-nine-doctors-rohtak-news-c-17-roh1020-776520-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: कलानौर में नौ डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: कलानौर में नौ डॉक्टरों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित
Fri, 12 Dec 2025 02:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 12 Dec 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
कलानौर। हड़ताल पर चल रहे कलानौर नागरिक अस्पताल के मेडिकल ऑफिसरों की वजह से मरीज परेशान हैं। हड़ताल से सामान्य दिनों की तरह न तो ओपीडी सेवाएं सुचारु हैं और न ही आपात सेवाएं। इसके चलते मरीजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल में तैनात 11 मेडिकल ऑफिसरों में से 9 हड़ताल पर रहे।
चिकित्सकों की हड़ताल की वजह से व्यवस्था पूरी तरह आयुर्वेदिक चिकित्सकों के भरोसे रही। वहीं, एसएमओ डॉ. संजीव मलिक व डॉ. कमला वर्मा ने मरीजों की जांच कर ओपीडी संभाली। हड़ताली डॉक्टरों का कहना है कि उनका यह कदम मरीजों के खिलाफ नहीं बल्कि सरकार की ओर से किए गए अधूरे वादों के विरोध में है।
चिकित्सकों ने बताया कि पिछले वर्ष सरकार ने लिखित रूप से आश्वासन दिया था कि वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी (एसएमओ) के पदों पर सीधी भर्ती बंद की जाएगी और सभी पद पदोन्नति के आधार पर भरे जाएंगे। साथ ही सेवा नियमों में संशोधन का भी वादा किया गया था, लेकिन अब तक इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए गए।
विज्ञापन
उधर, इलाज के लिए पहुंचे मरीजों और उनके तीमारदारों ने सरकार से डॉक्टरों की जायज मांगों का समाधान जल्द करने की अपील की है ताकि अस्पतालों में सेवाएं सामान्य हो सकें।